{"_id":"60d89e8c8ebc3e2da202182a","slug":"cbse-experts-told-the-evaluation-formula-of-10th-12th-better-mau-news-vns5972629188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: 10वीं,12वीं के मूल्यांकन फार्मूले को विशेषज्ञों ने बताया बेहतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: 10वीं,12वीं के मूल्यांकन फार्मूले को विशेषज्ञों ने बताया बेहतर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सीबीएसई 12वीं तथा10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द होने के मद्देनजर सीबीएसई और सीआईएससीई के मूल्यांकन फार्मूले को मंजूरी मिल गई है। 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन मानदंड के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला तैयार किया गया है। 10वीं के पांच विषयों में से तीन बेस्ट में प्राप्त अंकों का 30 फीसदी वेटेज मिलेगा। जबकि परिणाम से नाखुश विद्यार्थी परीक्षा में भी बैठ सकेंगे।
जिले में सीबीएसई से संबद्ध 31 कालेज में 10वीं तथा 12वीं में लगभग 10 हजार छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सीबीएसई 10वीं तथा 12वीं की परीक्षा रद्द कर देने से मेधावी छात्र छात्राओं के चेहरे पर मायूसी र्छाई है। वह परीक्षा परिणाम को लेकर उहापोह में हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से बारहवीं परीक्षा के परिणाम जारी करने के लिए मूल्यांकन के फार्मूले को मंजूूरी मिल गई है। विशेषज्ञों के अनुसार 12वीं का रिजल्ट 10वीं, 11वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार किया जाएगा। 12वीं के छात्रों के मूल्यांकन मानदंड के लिए 30:30:40 का फॉर्मूला तैयार किया गया है।
दसवीं कक्षा के पांच विषयों में से तीन बेस्ट में प्राप्त अंकों का 30 फीसदी वेटेज मिलेगा। इस संबंध में सीबीएसई के जिला कोआर्डिनेटर पीएल जैसी का कहना है कि सीबीएसई के मूल्यांकन का फार्मूला कोरोना काल के हिसाब से सही है। परिणाम से नाखुश विद्यार्थी परीक्षा में भी बैठ सकेंगे। चंद्रा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य केसी पीटर का कहना था कि कोरोना संक्रमण काल के अनुसार सीबीएसई द्वारा तैयार किया गया फार्मूला सही है। इसी क्रम में अमृत पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ. माया सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सीबीएसई की तरफ से तैयार किया गया मूल्यांकन का फार्मूला बेहतर है। इससे कोई स्कूल मनमानी नहीं कर पाएगा।