फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   CBSE board exams will be held at seven examination centers in the district

Mau News: जिले के सात परीक्षा केंद्रों पर होगी सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा

Thu, 15 Feb 2024 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
CBSE board exams will be held at seven examination centers in the district
मऊ। जिले में सीबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा में पांच दिन ही शेष रह गए हैं, लेकिन तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 6123 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षा 19 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैयारियां चल रही है। बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 3500, 12वीं की परीक्षा 2623 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए नगर के लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल, चंद्रा पब्लिक स्कूल, सनबीम स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सैक्रेट स्कूल, सेंट नावर्ट स्कूल सहित सात परीक्षा केंद्रों में वायस रिकार्डरयुक्त सीसी कैमरे की निगरानी में होगी। परीक्षा पर नजर रखने के लिए आंतरिक और बाह्य कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई जाएगी। परीक्षा में ऑब्जर्वर और सचल दल भी निगरानी करेगा। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) घड़ी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने पर रोक रहेगी। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में भेजा जाएगा। इस बाबत जिला समन्वयक सीबीएसई पीएल जैसी का कहना है कि सीबीएसई 10वीं, 12वीं की परीक्षा सात परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed