{"_id":"693dca9c0680ebaf7a0de5ed","slug":"cattle-will-be-transferred-from-majhwara-vegetable-market-to-hajipur-mau-news-c-295-1-mau1001-137669-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मझवारा सब्जी मंडी से गोवंश हाजीपुर में होंगे स्थानांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मझवारा सब्जी मंडी से गोवंश हाजीपुर में होंगे स्थानांतरित
विज्ञापन
घोसी तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार से पश्चिम घोसी मझवारा मार्ग के किनारे सब्जी मंडी के लिए स्थापित सरस हाट और ग्राम सभा गोडसरा में अस्थायी गो आश्रय स्थल में रखे गए निराश्रित पशुओं को मानिकपुर जमीन हाजीपुर स्थित गोआश्रय स्थल में स्थानांतरित करने का आदेश खंड विकास अधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी को दिया है।
घोसी मझवारा मार्ग के किनारे 16 साल पहले मंडी के लिए सरस हाट का निर्माण कराया गया था लेकिन यह मूर्त रूप नहीं ले सका और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने इसे चालू करने का प्रयास करने की जहमत उठाई। जिसके बाद बनी इस मंडी की इमारत में झाड़ झंखाड़ ने पांव पसार लिया व यह परिसर अराजकतत्वों का अड्डा बन गई।
किसानों को छुट्टा पशुओं से राहत दिलाने के लिए जिला प्रशासन से आवारा पशुओं को आश्रय स्थल में पहुंचाने का आदेश दिया था, इसके बाद सब्जी मंडी के लिए स्थापित उक्त सरस हाट को निराश्रित गोवंशों के आश्रय स्थल में बदल दिया गया था। इसमें निराश्रित पशु रखे जाने लगे।
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के इस कदम से मझवारा बाजार सहित आसपास के व्यापारी वर्ग व आम लोगों ने काफी नाराजगी जताई और इसे सब्जी मंडी के लिये मुक्त करने की कई बार मांग भी की।
बहरहाल जनपद में 30 से कम की संख्या वाले पशु आश्रय स्थल को बंद कर उसमें से निराश्रित गोवंशों को नजदीकी आश्रय स्थल में भेजे जाने के जिलाधिकारी के आदेश के बाद 10 दिसंबर को खंड विकास अधिकारी घोसी शैलेंद्र प्रकाश ने मझवारा व गोडसरा स्थित दोनों पशु आश्रय स्थल के गोवंशों को मानिकपुर जमीन हाजीपुर में स्थानांतरित करने का आदेश दिया।