{"_id":"aa236400d9707fa4aff73cf5b32cdfdd","slug":"casually-dismissed-two-employees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही में दो कर्मचारी बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही में दो कर्मचारी बर्खास्त
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 30 May 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत बड़रांव ब्लाक में पोखरे की मनरेगा से हो रही खुदाई में लापरवाही मिलने पर जिलाधिकारी वैभव कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को दो कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया। उनकी सेवा समाप्त करने के लिए न सिर्फ डीसी मनरेगा को निर्देश दिया बल्कि कार्य को सही ढंग से न देखने पर उनसे भी स्पष्टीकरण मांगा। जिलाधिकारी की कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली मच गई।
मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान के तहत जिन पोखरों पर अतिक्रमण नहीं है उन पर मनरेगा से तेजी से कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने शनिवार को बड़रांव ब्लाक के टेंघना गांव में तालाब की खुदाई का निरीक्षण किया। तालाब की खुदाई में केवल किनारे से बंधा बनाया जा रहा था। बीच में खुदाई नहीं की जा रही थी और न ही ठीक ढंग से कार्य की मानीटरिंग ही हो रही थी। इसे लेकर जिलाधिकारी ने डीसी मनरेगा रविशंकर राय को फटकार लगाई साथ ही एपीओ राहुल राय एवं रोजगार सेवक रिंकी सिंह की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया।
डीसी मनरेगा से भी स्पष्टीकरण मांगा। इस दौरान उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री जल बचाओ अभियान में होने वाले पोखरे की खुदाई से लेकर चरणबद्ध कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं है। कार्य में लापरवाही अथवा शिथिलता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में मुख्य रूप से सीडीओ गिरिजेश कुमार त्यागी, उपजिलाधिकारी घोसी साहबलाल, खण्ड विकास अधिकारी बड़रांव, उपायुक्त मनरेगा रविशंकर राय आदि अधिकारी उपस्थित रहे।