फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Caste census will be done if SP government is formed- Ashok Singh Kushwaha

सपा सरकार बनने पर कराई जाएगी जातीय गणना- अशोक सिंह कुशवाहा

Wed, 25 Aug 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Caste census will be done if SP government is formed- Ashok Singh Kushwaha
मऊ सपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह कुशवाहा बलिया से चलकर बुधवार को मऊ पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। पार्टी दफ्तर पर सपा जनों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए अशोक सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनते ही पिछड़े वर्ग की जातियों की गणना कराई जाएगी। सबको राजनीति में अच्छी भागीदारी का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

अशोक कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में अराजकता फैली हुई है। सरकार सत्ता के नशे में चूर है। प्रति दिन चोरी, डकैती, हत्याएं, बलात्कार अपराध हो रहे हैं। योगी मोदी की सरकारें जनता की एक भी बातों को नहीं सुन रही हैं। पूरे देश में किसान आंदोलन चल रहा है। लगभग 9 महीने से किसान सड़कों पर अपनी बहन बेटियों माताओं को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं पर किसानों की समस्या को सुनना तो दूर उनसे कोई बात भी करने को तैयार नहीं है। कहा कि प्रदेश में सरकार बनते ही जनता के लिए विकास के सारे रास्ते खोलने की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कर रखी है। कहा कि सपा की सरकार आते ही नौजवानों को रोजगार के साथ महत्वपूर्ण जनोपयोगी योजनाएं चलाई जाएंगी।जिन योजनाओं को सपा सरकार ने संचालित किया था।
विज्ञापन

योगी और मोदी की सरकार ने उन पर रोक लगा दी है। जिससे जनता आने वाले 2022 चुनाव का इंतजार कर रही है। प्रदेश में सपा सरकार बनते ही हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी तथा दस लाख बेरोजगारों को हर साल नौकरी दी जाएगी। निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा है कि इस बार पिछड़े समाज के लोग सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे कहा कि पिछड़े वे लोग हैं जिनका हक मारा गया है उनके वोट लेकर भाजपा सरकार ने उनके अधिकारों को छीन लिया। नौकरियों में आरक्षण नहीं दिया गया। वही पिछड़े अब 2022 में सपा की सरकार बनने में अहम भूमिका का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार आने पर हमने क्या खोया क्या पाया ,इसका अगर दिमाग से लोग मनन करें तो भाजपा को दोबारा सत्ता में आने का मौका कभ्का नहीं मिलेगा। बैठक को पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल निषाद, महासचिव अब्दुल कुद्दूस अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान,चन्द्रकांत मौर्या,अखण्ड प्रकाश पांडेय,राजेश यादव,वीरेंद्र यादव,धीरज राजभर,सम्पूर्ण सोनकर,राहुल शर्मा,चंदन साहनी ,योगेंद्र यादव ,अभिमन्यु यादव,शाहनवाज आलम, शिराज बीरू आदि नेता संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed