फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   cash nahi milne par bhadke chakkajaam

कैश न मिलने पर भड़के उपभोक्ता चक्का जाम

Wed, 23 Nov 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो,अमर उजाला,मऊ Updated Wed, 23 Nov 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
cash nahi milne par bhadke chakkajaam
बैंक से पैसा न मिलने पर बेलौली में सड़क जाम करते आक्रोशित लोग।
मधुबन क्षेत्र के बेलौली काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक पर कैश  की उपलब्धता न होने पर बुधवार को सैकडों खाता धारक  क्षुब्ध होकर बेलौली बेल्थरारोड मुख्य मार्ग को जाम कर दिए। बैंक के खिलाफ  वह नारेबाजी करने लगे। जाम की सूचना मिलते ही एसओ राजीव कुमार मिश्रा दल बल के  साथ बैंक पर पहुंचे। एक घन्टे तक चले इस जाम को बैंक मैनेजर से वार्ता के  उपरान्त समझा बुझा कर समाप्त कराया 
विज्ञापन



 केन्द्र सरकार द्वारा 1000-500 के नोटबंदी को लेकर लोगों का गुस्सा  थमने का नाम नहीं ले रहा है। बैंको से रूपये लेने में इनके पसीने छुट रहे हैं तो  सरकारी दांवो की पोल खुल रही है।  बैक खाता धारकों के उम्मीदों पर खरा नहीं उतर  पा रहा है। काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक बेलौली पर सुबह से लाइनों में खड़े  खाता धारकों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब बैंक खुलने के बाद बैंक कर्मचारियों  ने रूपये नहीं देने की सूचना चस्पा की।
विज्ञापन


क्षुब्ध खाता धारकों ने नारेबाजी  करते हुए बैंक के कर्मचारियों के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली। बेलौली बेल्थरारोड मुख्य मार्ग को  जाम करते हुए मोदी के नोटों की वैधानिक मान्यता समाप्त किये जाने के फरमान  को गैर जिम्मेदाराना बताया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष राजीव  कुमार मिश्रा मौके  पर पहुंचे और आक्रोशित खाता धारकों को समझा बुझाकर बैंक मैनेजर  प्रभात सिंह से वार्ता के उपरांत जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बावत शाखा प्रबंधक  ने बताया कि बैंक को प्रधान कार्यालय से नगदी नहीं मिल पाने के कारण बैंक  खाता धारकों को रुपये देने में असमर्थ साबित हो रहा है।  2000-2000 रुपये देने की व्यवस्था किया गया है जो उपभोक्ताओं के मांग के  सापेक्ष काफी कम है। इस अवसर पर हेवंती, राधिका, फिरोज, आशा, आफताब,  संजय, डिम्पल आदि उपस्थित रहे। यूबीआई मर्यादपुर पर 1 बजे के करीब रूपये नही  मिलने पर खाता धारकों ने बैंक गेट के सामने प्रदर्शन कर बैंक के खिलाफ विरोध  प्रदर्शन किया।


मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद आक्रोशित खाता धारक शान्त  हुए। नदवासराय संवाददाता के अनुसार  ग्रामीण बैंक नदवासराय में जहां विगत दिनों धन न मिलने से चक्का जाम हुआ वहीं आज बुधवार को ग्रामीण बैंक देवलास व धौरहरा के बैंकों पर लोगों ने कैश न मिलने को लेकर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नदवासराय शाहजहां खानम, ग्राम प्रधान सरकण्डा रामजनम यादव, ग्राम प्रधान देवकली देवलास संपाती देवी, ग्राम प्रधान रजपुरा प्रेमचन्द, ग्राम प्रधान भिखारीपुर सागर चौहान, ग्राम प्रधान 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed