फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cash from millions of cash, jewelery stolen from home

घर से लाखों के नगदी, आभूषण चोरी

Mon, 29 Apr 2019 11:41 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Mon, 29 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cash from millions of cash, jewelery stolen from home
मधुबन के टमठा गांव में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : mau
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के टमठा गांव में रविवार देर रात चोरों ने छत के रास्ते एक घर में घुसकर लाखों का माल पार कर दिया। चोर कमरे में रखीं अलमारियों के ताले तोड़ कर पांच लाख के आभूषण, 22 हजार रुपए नकद, बर्तन और कपड़े समेट ले गए। सुबह घर की महिलाओं की नींद खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


टमठा गांव के श्याम विभूति पांडेय के परिवार के सदस्य गर्मी के चलते बरामदे में सोने चले गए थे। चोर मकान के पीछे की दीवार को फांदकर आंगन में उतर गए और कमरों में घुसकर कमरों में रखे बक्सों और अलमारियों के ताले तोड़ सोने का हार, दो मंगलसूत्र, दो मंगटीका और झुमका सहित करीब पांच लाख रुपए के गहने, 22 हजार रुपये नगद, फूल के बर्तन और कीमती कपड़े लेकर चंपत हो गए। सुबह पांच बजे जब घर की महिलाएं जगीं तो बक्से व अलमारियां खाली देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह व चौकी प्रभारी राधेश्याम सरोज पहुंचे। मामले की जांच के बाद पुलिस लौट गई। पीड़ित ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। इस बाबत एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed