फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cash and mobile looted on the strength of gun

तमंचे के बल पर लूटी नकदी और मोबाइल

Thu, 30 Sep 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Cash and mobile looted on the strength of gun
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के रैनी गांव के पास बृहस्पतिवार की देर रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक व्यक्ति को तमंचा सटाकर तीन हजार नगदी सहित मोबाइल की छिनैती कर लिया। लगातार पांचवीं लूट की घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। जबकि पुलिस के कार्यशैली से लोगों में गुस्सा बढ रहा हैं। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के बैजापुर गांव निवासी राहुल साहनी बृहस्पतिवार की देर शाम मऊ से वापस घर लौटने के दौरान अभी वह रैनी गांव स्थित पुलिया के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसकी गाड़ी को धक्का दे दिया जिससे वह वहीं सडक पर गिर गए। बदमाशों ने राहुल को तमंचा सटाकर जेेब से तीन हजार रूपये और मोबाइल छीन लिया। जिसके बाद बदमाश गाड़ी घुमा कर मऊ की तरफ भाग गए। घटना की जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना के संबंध में पीड़ित ने 112 डायल कर पुलिस को जानकारी दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पडताल शुरू कर दिया है। इस बाबत दक्षिणटोला थानाध्यक्ष पंकज सिंह का कहना था कि मौक पर जांच पड़ताल कर रहा हूं। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed