फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case on two people who grabbed lakhs of rupees in the name of providing jobs

Mau News: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाले दो लोगों पर केस

Mon, 20 Mar 2023 10:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:05 PM IST
विज्ञापन
Case on two people who grabbed lakhs of rupees in the name of providing jobs
स्थानीय कोतवाली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली क्षेत्र के पिढ़वल निवासी राहुल की तहरीर पर दो सगे भाइयों के विरुद्ध नौकरी के नाम पर 4.52 रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। पिढ़वल निवासी राहुल बेरोजगार था। उसे सरायलखंसी थाने क्षेत्र के हरपुर निवासी जयसिंह ने अपने दूर के रिश्तेदार भदोही जिले के ज्ञानपुर थाने क्षेत्र के भगवानपुर निवासी प्रमोद कुमार का नंबर देकर कहा कि उनकी लखनऊ में बहुत पहुंच है। वह नौकरी दिला देंगे। प्रमोद ने बिजली विभाग में संविदा पर नौकरी दिलाने हेतु राहुल से 3.50 लाख रुपये ले लिये। बाद में सचिवालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य करने हेतु पांच लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

आरोपी ने राहुल को प्रलोभन देकर कुल 4.52 लाख रुपये ले लिये। इसके बाद सचिवालय में ठेकेदार के माध्यम से दो माह कार्य कराया। इसके बाद ठेकेदार ने राहुल को हटा दिया। मुकामी पुलिस के टरकाने पर राहलु ने अदालत की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने राहुल की तहरीर पर प्रमोद कुमार एवं अशोक कुमार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed