फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against SP MP Rajiv Rai on the complaint of a doctor

Mau News: डॉक्टर की तहरीर पर सपा सांसद राजीव राय के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 19 Oct 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against SP MP Rajiv Rai on the complaint of a doctor
जिला अस्पताल में बीते बुधवार को डॉक्टर और घोसी से सपा सांसद के बीच कहासुनी के मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। इस मामले डॉक्टर ने सांसद के खिलाफ सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


डॉ. सौरभ त्रिपाठी ने मुकदम दर्ज कराते हुए बताया कि घोसी से सपा सांसद राजीव राय 10 से 15 लोगों के साथ बुधवार को उसके चेंबर में आए। इस दौरान सांसद ने अभद्र टिप्पणी की और मुझ पर मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का आरोप लगाया। मेरी ओपीडी में रखे ईएनटी उपकरण को उठाकर तोड़ने का प्रयास किया, इतना ही नहीं मुझे दारूबाज जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अभद्रता की। जबकि मैंने सांसद से अभद्रता नहीं की। सांसद और उनके साथ आए अन्य लोगों के व्यवहार से मेरे आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है। सांसद ने ओपीडी के समय में आकर शासकीय काम में भी बाधा डाली। वहीं इस मामले एसपी इलामारन जी का कहना है कि डॉक्टर ने तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


यह है मामला
बुधवार को घोसी सांसद राजीव राय ने एक शिकायत पर जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में तीन डॉक्टर अपने चेंबर से नदारद थे। वहीं, एक डॉक्टर के चेंबर में बाहरी मरीज मिला। इस दौरान ओपीडी में सांसद से ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. सौरभ त्रिपाठी से उनके चेंबर में बहस हुई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इस प्रकरण के बाद सांसद ने कहा कि जिस डॉक्टर ने अभद्रता की है, उससे वह बेहद आहत हैं। आज तक मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुआ है। बताया कि वह डॉक्टर की अभद्रता की शिकायत वह सीएमएस को बता कर शासन को भी इससे अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed