{"_id":"6750a81332c54114e30d2064","slug":"case-filed-against-six-including-husband-for-dowry-harassment-and-attempted-murder-mau-news-c-295-1-mau1001-121214-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: दहेज प्रताड़ना और हत्या की कोशिश में पति समेत छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: दहेज प्रताड़ना और हत्या की कोशिश में पति समेत छह पर केस दर्ज
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। दहेज में दो लाख रुपये और अन्य सामान लाने में असमर्थता जताने में विवाहिता को प्रताड़ित करने और जाने से मारने की कोशिश के आरोप में पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
विवाहिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल में आए दिन उससे मारपीट होता है। सुलह समझौता और पंचायत के बाद भी मामला नहीं सुलझा। ससुराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस और उच्च अधिकारियों से शिकायत की लेकिन कारवाई नहीं हुई तो कोर्ट में वाद दाखिल किया। कोर्ट के आदेश पर पति, सास, ससुर समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आजमगढ़ के गंभीरपुर के मसूदपट्टी मंडईया गांव निवासी वसुंधरा चौहान की शादी 13 मई 2021 को मुहम्मदाबाद गोहना के नरौनी गांव निवासी मुन्ना चौहान से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद 2 लाख की मांग को लेकर ससुराल के लोग आए दिन मारते पीटते और प्रताड़ित करते थे। पति शराब का आदी है। नशे में वह आए दिन मारपीट करता था। इस बीच दंपती एक बेटे और एक बेटी के माता पिता बने। लेकिन ससुराल वालों का अत्याचार कम नहीं हुआ। आरोप है कि 6 मई को ससुराल वालों ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोर्ट के आदेश पर नरौनी गांव निवासी पति मुन्ना चौहान, ससुर राजेंद्र चौहान, सास गीता देवी और तीन ननदों सहित 6 के खिलाफ मंगलवार देर रात दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ।