फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against half a dozen for beating Nagar Panchayat worker

Mau News: नगर पंचायत कर्मी को पीटने पर आधा दर्जन पर मुकदमा

Thu, 18 Jan 2024 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Case filed against half a dozen for beating Nagar Panchayat worker
मुहमदाबाद गोहाना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर नगर पंचायत में तैनात कर्मचारी को अज्ञात वाहन चालकों द्वारा मारने पीटने के आरोप में नगर पंचायत कर्मी की तहरीर पर छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वलीदपुर नगर पंचायत के मठिया टोला वार्ड निवासी शाहनवाज अहमद ने कोतवाली प्रभारी को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराया कि विगत 12 जनवरी को वह नगर पंचायत की गाड़ी बनवाकर मुहम्मदाबाद गोहना से वलीदपुर जा रहा था। इस बीच टौंस नदी बांध के पास गाड़ी खड़ा किया था। इस बीच सामने से आ रही चार पहिया वाहन से मैजिक गाड़ी में टक्कर लग गई। गाड़ी में बैठे आधा दर्जन लोगों ने गाली देते हुए उसे बुरी तरह मारा पीटा। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मारपीट करने वाले वाहन सहित मौके से फरार हो गए। शाहनवाज की तहरीर चार पहिया वाहन के रजिस्ट्रेशन सहित छह अज्ञात पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed