फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case filed against branch manager and agent of finance company for embezzlement of Rs 21 lakh

Mau News: 21 लाख के गबन में फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक, एजेंट पर केस

Tue, 10 Jun 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Case filed against branch manager and agent of finance company for embezzlement of Rs 21 lakh
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के टड़ियांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर व एसपी के आदेश पर पुलिस ने सोमवार की शाम फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक और एजेंट के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने 21 लाख रुपये वाहन का किस्त चुकाया, लेकिन शाखा प्रबंधक की मिली भगत से एजेंट ने रुपये गबन कर लिए। त्रिलोकी सिंह द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उन्होंने फाइनेंस कंपनी सहादतपुरा मऊ से फाइनेंस से वाहन खरीदा था। जिसकी मासिक किश्त 44,800 रुपये प्रति माह कंपनी के एजेंट अभिमन्यु राय पता अज्ञात को देते गए।
विज्ञापन

जब उनके पास पैसा हो गया तो आठ लाख रुपये नकदी और सगे संबंधियों द्वारा उसके बैंक अकाउंट में 13 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। किश्त पूरी होने पर अभिमन्यु ने जनवरी या फरवरी 2025 तक कंपनी से नोड्यूज दिलवाने का आश्वासन दिया था। मार्च 2025 में फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक सुमित सिंह का फोन आया कि अभिमन्यु को कंपनी से निकाल दिया गया है। पूछने पर पता चला कि अभिमन्यु ने कई ग्राहकों के साथ लाखों रुपये की ठगी की है। अभिमन्यु का पता लेकर उसके घर पहुंचा तो वहां उसके माता-पिता मिले और उन्होंने भी बकाया लोन जमा करने की बात कही थी। लेकिन दो दिन बाद एजेंट ने उन्हें ह्वाट्सअप पर फोन करके गाली गलौज की और धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed