फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Case against five in the fight

Mau News: मारपीट में पांच के खिलाफ मुकदमा

Thu, 01 Jun 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Case against five in the fight
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम हिकमा में आम तोड़ने से मना करने पर कुछ लोगों ने गालियां देते हुए लाठी,डंडे, ईंट पत्थर से मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया है। घटना के संबंध में पीड़ित ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम कराया है। थाना क्षेत्र के ग्राम हिकमा निवासी बृजेश कुमार तिवारी पुत्र स्व वशिष्ठ तिवारी दवा बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं।गत 29 मई सायं चार बजे घर पर सो रहे थे कि घर के पीछे लगे आम के पेड़ से कुछ लोग चोरी से आम तोड़ने लगे। आहट सुनकर जाकर देखा व आम तोड़ रहे लोगों को आम तोड़ने से मना किया तो आम तोड़ रहे गांव के ही राजदेव, गोधन, योगेश, उमेश पुत्र जीउत राम तथा दीपक पुत्र राजदेव गाली देने लगे। लाठी डंडों व ईंट पत्थर से मारकर पीटकर घायल कर दिया। बृजेश के शोर मचाने पर बचाव में उसके दो लड़के सचिन व प्रवीण आये तो हमलावरों ने उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया तथा जाते जाते जान से मारने की धमकी दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed