फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Career hubs will be built in government secondary schools of the district

Mau News: जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बनेगा कॅरिअर हब

Wed, 23 Jul 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Career hubs will be built in government secondary schools of the district
मऊ। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पंख पोर्टल के माध्यम से कॅरिअर हब बनाया जाएगा। प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, लैपटाॅप, मोबाइल के माध्यम से कॅरिअर संबंधी वीडियो दिखाई जाएंगी। जिससे छात्र-छात्राओं को अपने कॅरिअर का चयन करने की राह आसान हो सके। इसके संचालन के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक-एक नोडल शिक्षक की तैनाती होगी। कॅरिअर हब में एक प्रश्न बाक्स लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक के विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसिलिंग के लिए पंख पोर्टल तैयार कराया गया है। पोर्टल के जरिए विद्यार्थी अपने कॅरिअर की शंकाओं का समाधान करा सकेंगे। इन विद्यालयों में एक कक्षा का संचालन कॅरिअर हब के रूप में किया जाएगा। इस कक्ष को जीवंत और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न रंगों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें कॅरिअर गाइडेंस के लिए नामित नोडल शिक्षक के बैठने की समुचित व्यवस्था होगी। इसमें यथासंभव प्रोजेक्टर, कंप्यूटर, लैपटाॅप, मोबाइल आदि की व्यवस्था की जाएगी, ताकि छात्र-छात्राओं को इससे संबंधित वीडियो भी दिखाया जा सके। कक्ष में राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए वीडियो, पोस्टर, पंफलेट, बैनर, कार्ड व अन्य सामग्री का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॅरिअर हब के लिए एक समिति का गठन होगा। इसमें प्रधानाचार्य अध्यक्ष और नोडल शिक्षक सचिव के साथ दो अभिभावक शामिल होंगे। इसमें नौवीं और 11वीं कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी के अभिभावक रखे जाएंगे। चार छात्र सदस्य के रुप में शामिल होंगे। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक सीपी श्रीवास्तव का कहना है कि विद्यार्थियों कॅरिअर मेले के जरिए एक छत के नीचे विभिन्न संभावनाओं से रुबरु कराया जाएगा। प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed