फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Career fair will be organized in every government secondary school of the district

Mau News: जिले के हर राजकीय माध्यमिक विद्यालय में लगेगा कॅरिअर मेला

Thu, 03 Oct 2024 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Career fair will be organized in every government secondary school of the district
मऊ। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्याथियों को कॅरिअर संबंधित जानकारी देने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अब हर माध्यमिक विद्यालय में कॅरिअर मेले का आयोजन हाेगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से कॅरिअर गाइडेंस कार्यक्रम के तहत नवंबर में जिला स्तर पर आयोजित होने वाले मेले में विशेषज्ञ युवाओं से संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन


जिले में 17 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। समग्र शिक्षा के तहत एक ही मंच पर विभिन्न कॅरिअर संभावनाओं की तलाश, जागरूकता के लिए हर माध्यमिक विद्यालय में नवंबर में कॅरिअर मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

कॅरियर मेले में जिले के नोडल शिक्षक, सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों को इसमें शामिल कराएंगे। साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं, बैंक, स्थानीय औद्योगिक इकाइयों, विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञ डॉक्टर, इंजीनियरिंग, पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी आदि को बुलाया जाएगा। वे छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। अधिकारियों के अनुसार कॅरिअर थीम पर नाटक, पेंटिंग, स्लोगन, प्रश्न-उत्तर आदि कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। कॅरिअर मेले में शामिल होने वाले युवाओं, अभिभावकों का पंजीकरण होगा। मेले से वापस जाते समय उनके फीडबैक भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कालेज की प्रधानाचार्य वीणा का कहना था कि विद्यालय में कॅरिअर मेले में छात्राओं के साथ अभिभावकों को भी बुलाया जाएगा। छात्राओं की क्षमता और उसकी किस क्षेत्र में जाने में रुचि है, यह चुनने में उसकी मदद की जाएगी। साथ ही अभिभावकों को भी जागरूक किया जाएगा।


राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कॅरियर मेला लगाने के लिए प्रधानाचार्यों को निर्देश दे दिए गए हैं। मेले में विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर उनकी जिज्ञासाओं को शांत कराया जाएगा। उन्हें आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। - सीपी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक, समग्र शिक्षा माध्यमिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed