फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Career can engage with accurate counseling

सटीक काउंसलिंग से संवर सकता है कैरियर

Sat, 10 Jun 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Sat, 10 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Career can engage with accurate counseling
उद्घाटन
युवाओं के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती अपना कैरियर चुनने को लेकर है। यदि सही वक्त पर सही काउंसलिंग हो तो कैरियर संवर सकता है। लक्ष्‍य 2017 जैसे  आयोजन इस दिशा में अपनी सटीक भूमिका निभा सकते हैं। उक्‍त बातें जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने यहां आशीर्वाद मैरेज हाल में शनिवार को ‘अमर उजाला लक्ष्य 2017’ के उद्घाटन के अवसर पर कही।
विज्ञापन



कार्यक्रम में जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार के साथ पहुंचे 2015 बैंच के आईएएस व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष ने दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही छात्रों को कैरियर संवारने की टिप्स दी। इस मौके पर  यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा राबिया खातून के साथ आकांक्षा सिंह भी मौजूद रहीं। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने कहा कि एक ही छत के नीचे इतनी बड़ी संख्या में कैरियर की राह तलाश रहे युवाओं को जुटाना आसान नहीं है।
विज्ञापन



अमर उजाला ने एक जिम्मेदार मीडिया हाउस होने का दायित्व निभाया है। युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 12वीं पास करने के बाद छात्रों के सामने कैरियर चुनने की सबसे बड़ी चुनौती होती है। ‘लक्ष्य 2017’ जैसे एजुकेशन फेयर की वजह से आप ऐसी चुनौतियों से पार पा सकते हैं। कहा कि मंजिल पाने के लिए लक्ष्य भेदना आवश्यक है। काम कोई भी करो, लक्ष्य बनाकर करने पर निश्चित तौर पर सफलता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने ‘लक्ष्य 2017’ में भाग लेने दूर दराज से आए विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों से कहा कि वे छात्रों के मन में व्याप्त आशंकाओं का समाधान करें और उनकी सटीक काउंसलिंग कर उन्हे कैरियर चुनने में मदद करें।  



इसी क्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार हर्ष ने छात्रों को फार्म भरने से लेकर परीक्षा की तैयारी और किस परीक्षा में बैठने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए आदि की विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक पाने वाले मेधावी छात्र- छात्राओं को ‘लक्ष्य 2017’ का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed