फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Car riders absconded after snatching debit card of Safai Nayak in mau at tam

Mau: एटीएम से पैसे निकाल रहे सफाई नायक का डेबिट कार्ड छीनकर फरार हुए कार सवार, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 06 Apr 2023 04:38 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Apr 2023 04:38 PM IST
सार

मऊ के कोपागंज नगर पंचायत में सफाई नायक के रूप में कार्यरत प्रमोद कुमार राय गुरुवार को एटीएम से पैसने निकालने पहुंचे। पैसे निकालकर जैसे वो बाहर निकले तो उनका  डेबिट कार्ड छीनकर तीन बदमाश कार से फरार हो गए।

विज्ञापन
Car riders absconded after snatching debit card of Safai Nayak in mau at tam
सफाइ नायक ने थाने में दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित एसबीआई बैंक परिसर में लगे एटीएम में गुरुवार दोपहर एक अलग तरह की घटना घटी। जहां एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे सफाई नायक का डेबिट कार्ड छीनकर तीन बदमाश कार से फरार हो गए। पीड़ित ने घटना के संबंध में कोपागंज थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोपागंज थाना क्षेत्र के डांडी निवासी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि वह कोपागंज नगर पंचायत में सफाई नायक के रूप में कार्यरत हैं। गुरुवारसुबह करीब साढ़े दस बजे नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में लगे एटीएम से पैसा निकालने गए थे। उसी दौरान एक कार में सवार तीन युवक भी पैसा निकालने पहुंचे।
विज्ञापन


प्रमोद राय जैसे ही पैसा निकालकर बाहर निकले तीनों प्रमोद राय पर झपट पड़े और डेबिट कार्ड छीनकर फरार हो गए। शोरगुल करने पर आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई, लेकिन तब तक तीनों बदमाश कार से फरार हो चुके थे। प्रमोद राय का आरोप है कि एटीएम से पैसे निकालते वक्त तीनों बदमाश पीछ खड़े थे। उन्होंने ये देखा कि मेरे बैंक खाते में लाखों रुपये हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की सक्रियता पर सवाल

दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों ने कोपागंज पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाए। घटना के संबंध में एसओ कोपागंज अमित मिश्रा ने कहा कि डेबिट कार्ड छीनने वाले युवकों की तलाश जारी है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर जांच की जा रही है। आसपास के दुकानों से सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की सहायता ली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed