फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cancer-stricken woman levels serious allegations against husband and relative; FIR registered

Mau News: कैंसर पीड़ित महिला ने पति, रिश्तेदार पर लगाए गंभीर आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 09 Jun 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cancer-stricken woman levels serious allegations against husband and relative; FIR registered
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में एक कैंसर पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति और पति के मौसा के बेटे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, पति के मौसा के बेटे पर छेड़खानी, अश्लील हरकत और मंगलसूत्र चोरी करने का आरोप है। पीड़िता का आरोप है कि गांव निवासी आलोक यादव ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। आरोपी आलोक उसके पति के मौसा का बेटा है। बताया कि आलोक दस दिन पहले उसके घर आया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर वह भाग गया। कुछ दिन बाद आलोक फिर घर आया। इस बार पति भी मौजूद थे। पति की मौजूदगी में भी आलोक ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। पीड़िता के विरोध के बावजूद पति ने कुछ नहीं कहा। आलोक उसके गले से मंगलसूत्र भी छीनकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि वह कैंसर पीड़ित है और अपने बच्चों के साथ एक छोटे से मकान में रहती है। पति भी उसे लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहा है और मारपीट करता है। इस बाबत मोहम्मदाबाद कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed