फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cancel the order of merger of schools

Mau News: विद्यालयों के विलय के आदेश को निरस्त करें

Tue, 01 Jul 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cancel the order of merger of schools
मऊ। उत्तर प्रदेशीय अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासंघ, महिला शिक्षक संघ, प्राथमिक शिक्षक संघ सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि प्रदेश के कम संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को विलय किए जाने के आदेश को निरस्त किया जाए। विलय के नाम पर विद्यालयों को बंद किया जा रहा है जिससे गरीब, वंचित समाज के बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस कार्यवाही को बंद किया जाए। खुलेआम आरटीई का उल्लंघन करके विद्यालयों को दूर विलय किया जा रहा है। यह शासनादेश आम आदमी को शिक्षा की पहुंच से दूर करेगा। शिक्षा की स्थिति को देखते हुए जहां और विद्यालय खोलने की आवश्यकता है वहां विद्यालय को कम किया जाना निश्चित रूप से प्रत्येक बच्चे को शिक्षा का अधिकार के अधिनियम को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों के विलय से नई शिक्षा नीति आरटीई प्रभावित होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष नित्यप्रकाश यादव, इंद्रदेव प्रसाद, अर्चना यादव, शिवकुमार प्रियदर्शी, मुंशी प्रेमचंद, हरिकेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed