फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cabinet Minister interacted with the public, demand arose for running city buses and establishing a university.

Mau News: कैबिनेट मंत्री ने किया जनसंवाद, सिटी बस चलाने और विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग उठी

Tue, 27 Jan 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister interacted with the public, demand arose for running city buses and establishing a university.
प्रदेश कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को नगर पालिका कम्यूनिटी हाल के मैदान में खुले मंच से जनसंवाद किया। इस दौरान गत वर्ष लोगों द्वारा दिए गए सुझाव व मांग पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उन्होंने इस वर्ष भी नए कामों की सुझाव व प्रस्ताव मांगा।
विज्ञापन

संवाद में वरिष्ठ अधिवक्ता हरिद्वार राय द्वारा नगर में सिटी बस संचालन के साथ ही बांध रोड चौड़ीकरण करते हुए फोरलेन में मिलाने का प्रस्ताव लाया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता द्वारा जनपद में शैक्षणिक विकास के निमित्त विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की गई।
विज्ञापन

वहीं आनंद सिंह रैकवार, गणेश सिंह द्वारा काझां मार्ग चौड़ीकरण की बात कही गई तो वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र इंजीनियर द्वारा मऊ जनपद में बड़े उद्योग लगाने का प्रस्ताव लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नपाध्यक्ष अरशद जमाल द्वारा ने सुझाव दिया कि स्वदेशी काटन मिल की जमीन मिले तो प्रेस क्लब, मरीजों के परिजन के लिए हॉस्टल, पुस्तकालय, पार्किंग मल्टीनेशनल हाल सहित काफी समस्याओं का निदान कर दिया जाएगा।
वहीं एके शर्मा द्वारा ढेकोलिया घाट सुंदरीकरण की बात रखते हुए बताया गया कि जनपद मऊ नगर स्थित तमसा तट के सभी घाट और मंदिरों का जीर्णोद्धार सुंदरीकरण के साथ ही जनपद के सभी घाटों का सुंदरीकरण प्रस्ताव में है, जिसे शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने हनुमान घाट पर बनने वाले पीपा पुल की जानकारी दी गई। जिला अस्पताल के संबंध में बड़ी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के सहयोग के लिए ब्लड बैंक की स्थापना के साथ ही तमाम व्यवस्थाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।

शीघ्र ही एमआरआई मशीन भी उपलब्ध करा दी जाएगी। इस अवसर पर विनोद गुप्ता, विनोद सिंह छोटू, सोनकर हरिद्वार राय, राजेश राय, राहुल दुबे, अंकित राय, विशाल सिंह, सूर्यनाथ चौहान, अमित सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed