फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   By the sound of the explosion was heard a kilometer away

एक किमी दूर तक सुनी गई विस्फोट की आवाज

Sun, 04 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 04 Sep 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
By the sound of the explosion was heard a kilometer away
घायल जवान का इलाज अस्पताल में
ककरिहार गांव में 20वीं वाहिनी के कैंप में हुए विस्फोट की गूंज एक किमी दूर  भीटी तक सुनी गई। इससे इलाके में दहशत  फैल गई। शहर कोतवाली अंतर्गत ककरिहार गांव में स्थित पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय परिसर में पीएसी का कैंप है। जहां हुए विस्फोट को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। क्योंकि मामूली रूप से घायल हुए पीएसी के जवान अपना नाम भी बताने से कतरा रहे थे। दबे जुबान यह भी बात आई कि जांच हुई तो लापरवाही उजागर हो सकती है।
विज्ञापन



  पीएसी में भर्ती होने के साथ ही आरक्षियों से लेकर अधिकारियों तक को हथियारों की पूरी जानकारी दी जाती है। इनको रिजर्व बल की संज्ञा दी गई है। इसके हर जवान पूर्णरूप से प्रशिक्षित होते हैं। बताते चलें कि मऊ संवेदनशील जिला है। इसकी वजह से जैसे ही त्यौहारों का सीजन शुरू होता है
विज्ञापन



यहां कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पीएसी को बुला लिया जाता है। इस क्रम में 20 वीं वाहिनी आजमगढ़ की एक कंपनी (खानसामा को लेकर 92 जवान) पृथ्वीराज चौहान महाविद्यालय में शिविर लगाए थी। बरसात का मौसम होने के कारण जवान मय हथियार कमरे में ही रहते हैं। जिस कमरे में विस्फोट हुआ, वह असलहे वाला कमरा है। इसके बाद भी कमरे में प्रशिक्षण देने की बात किसी को हजम नहीं हुई, जबकि महाविद्यालय का पूरा ग्राउंड खाली था।
विज्ञापन
विज्ञापन



हादसे में घायल हुए दो जवान अपना नाम घायलों की सूची में दर्ज कराने से कतरा रहे थे। ऐसे में यह घटना कहीं न कहीं किसी लापरवाही को दर्शाती है। दूसरी तरफ विस्फोटक हल्का था फिर भी उसकी मारक क्षमता 12 फीट से ज्यादा ऊंची विद्यालय की छत पर देखी गई। क्योंकि छत का प्लास्टर उड़ गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed