{"_id":"56ed984c4f1c1bd3618b4ea9","slug":"buy-land-for-garbage-disposal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण के लिए खरीदेंगे भूमि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण के लिए खरीदेंगे भूमि
BEARU, AMAR UJALA, MAU
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में बोर्ड की बैठक को संबोधित करते नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और सभासद अरशद जमाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में कूड़ा निस्तारण की समस्या पर विचार करते हुए बड़ा फैसला लिया गया। वित्त वर्ष 2016-17 के लिए पेश बजट में कूड़ा निस्तारण के लिए एक करोड़ रुपये से भूमि खरीदी जाएगी। इसके अलावा जलापूर्ति, प्रकाश व्यवस्था आदि के लिए 61 करोड़ 14 लाख रुपये का बजट पेश किया गया। राज्य वित्त आयोग के मद में 5 करोड़ रुपये की कटौती के बावजूद पेश बजट पिछले वर्ष की तुलना में 8 करोड़ रुपये अधिक है।
बजट में मुख्य रूप से नगर में निर्माण कार्य के लिये 23 करोड़ 75 लाख, जलापूर्ति के लिए 4 करोड़, प्रकाश व्यवस्था के लिए 4 करोड़ 25 लाख, सफाई व्यवस्था के लिए 3 करोड़ 75 लाख रुपये एवं कर्मचारियों के वेतन आदि हेतु 15 करोड़ 88 लाख तथा कूड़ा कचरा निस्तारण हेतु भूमि क्रय करने के लिए एक करोड़ का प्राविधान किया गया है। जबरदस्ती पार्किंग शुल्क वसूलने के आरोपी ठेकेदार अनिल सिंह को ब्लैक लिस्टेड किया गया।
बैठक में फर्जी वाटर कनेक्शन को वैध करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष शाहीना अरशद जमाल ने बजट पेश करने से पूर्व उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष की बड़ी उपलब्धियों में नगर पालिका परिषद का केन्द्र सरकार की योजना अमृत में चयन होना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, एवं पार्कोें को सुसज्जित किये जाने हेतु धनराशि स्वीकृत कर दी गयी है। जलनिकासी हेतु नाला निर्माण, सत्र 2017 तक खेदूपुरा, बख्तावरगंज, भदेसरा, परदहां, ताजोपुर, बकवल, रस्तीपुर, अछार, हकीकतपुर, कन्धेरी आदि क्षेत्रों में पीने के साफ पानी की व्यवस्था कीर जाएगी।
इसके अलावा कम्पयूटर इंस्टीट्यूट भवन का निर्माण, शापिंग कांपलेक्स, पालिका कार्यालय के दूसरे तल पर भवन निर्माण, भेलीबाजार और यूसुफपुरा में सामुदायिक केन्द्र जैसी परियोजनायें हमारी प्राथमिकता में शामिल हैं। इस अवसर पर पालिका के अधिशासी अधिकारी समस्त सभासदगण और अधिकारी उपस्थित रहे।