फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Businessman's body found near canal, with head injury marks

Mau News: व्यवसायी का नहर के पास मिला शव, सिर में चोट के निशान

Wed, 29 Oct 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Businessman's body found near canal, with head injury marks
मृतक मनीष सिंह की फाइल फोटो
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के किडीहरापुर गहना के बीच नहर के पास मंगलवार की भोर में युवक का शव मिला। सिर पर चोट के निशान थे। पहचान गहना निवासी और फल कारोबारी 28 वर्षीय मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई। मौत संदिग्ध लग रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गहना निवासी मनीष कुमार सिंह छठ को लेकर गांव की चट्टी पर फल की दुकान लगाया था। मंगलवार देर शाम आठ बजे वह दुकान बंद कर घर लौटा था। भोजन करने के बाद दोबारा 11 बजे दुकान की रखवाली करने के लिए घर से बाइक पर चादर और तकिया लेकर निकला था।मंगलवार भोर में गांव के कुछ लोग शौच के लिए गांव के बाहर से गुजरी नहर रोड पर पहुंचे तो देखा कि मनीष का शव नहर के पास पड़ा है जबकि बाइक किनारे गिरी थी। परिजनों के माने तो सिर पर चोट लगी थी, इससे उसकी मौत संदिग्ध लग रही है। उधर घटना की सूचना मिलने पर सीओ मधुबन अभय सिंह और थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य फॉरेसिंक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच पड़ताल की। मृतक के पिता की चार साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिसके बाद वह ही अपने घर का परिवार का भरण पोषण कर रहा था। इस घटना से मां मंजू देवी और छोटे भाई मानवेंद्र सिंह का रो रोकर हाल बेहाल था। घटना को लेकर मधुबन सीओ अभय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। सीओ ने कहा कि परिजन तहरीर दिए तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

मृतक मनीष सिंह की फाइल फोटो

मृतक मनीष सिंह की फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed