फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Businessman friend came to meet the headmaster, after seeing the students studying in the heat, sent AC to the school

Mau News: प्रधानाध्यापक से मिलने पहुंचा व्यापारी दोस्त, छात्रों को गर्मी में पढ़ता देख स्कूल में भिजवाया एसी

Mon, 22 Jul 2024 04:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Businessman friend came to meet the headmaster, after seeing the students studying in the heat, sent AC to the school
मऊ। जिले के परदहां ब्लॉक का रकौली प्राथमिक विद्यालय जो पहले से बेहतरीन सरकारी स्कूलों में शुमार था, उसके खाते में एक ओर उपलब्धि जुड़ गई। जहां स्कूल के प्रधानाध्यापक सतीश सिंह से मिलने पहुंचे व्यापारी दोस्त को जब गर्मी लगी तो उन्होंने दो टन की एसी भेज दी। अब सावन के पहले दिन छात्र एसी में पढ़ाई करेंगे। व्यापारी ने गुप्तदान के तहत एसी भेंट की। साथ ही अगले दो माह के भीतर एक ओर एसी देने का वादा किया है। उधर, स्कूल प्रबंधन ने सावन के पहले दिन यानी सोमवार को ही एसी इंस्टॉल करने की बात कही है। उधर इस दान के बाद जिले के 1208 परिषदीय स्कूलों में रकौली पहला एसी की सुविधा से लैस सरकारी स्कूल बन गया है। स्कूल में पढ़ने वाले 94 छात्र छह अलग-अलग कमरों में पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल को समय-समय पर बढ़ावा देने के लिए लोग दान करते रहते हैं। इसके तहत ही उनके स्कूल में प्रोजेक्टर, लैपटॉप, कंप्यूटर के साथ बड़ी संख्या में किताबें मिली हैं। भेंट किए गए एसी की कीमत 60 हजार रुपये से ज्यादा है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि दोस्त एक दिन मिलने मेरे कमरे में पहुंचे थे, जहां कूलर होने के बाद भी उमस भरी गर्मी से परेशान हुए तो उन्होंने इसकी चर्चा की। प्रधानाध्यापक ने अपने व्यापारी दोस्त को बगल के कमरे में ले गए, जहां बच्चे केवल पंखे के नीचे पढ़ते मिले। भीषण गर्मी में तल्लीनता से पढ़ते बच्चों को देखकर व्यापारी ने जल्द ही एसी लगवाने का वादा किया। इसे उन्होंने पूरा किया। संवाद
विज्ञापन


----------------

कॉन्वेंट स्कूलों के बीच पहचान बनाने में सफल हो रहे सरकारी स्कूल

मऊ। नगर सहित सदर, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन तहसील में संचालित सैकड़ों कॉन्वेंट स्कूलों के बीच अब सरकारी स्कूल भी पहचान बनाने में सफल हो रहे हैं। मधुबन का गांगेवीर प्राथमिक स्कूल तो सदर तहसील का रकौली विद्यालय जबकि घोसी का धरौली माध्यमिक विद्यालय इसमें शामिल है। जहां गांगेवीर स्कूल पहला सरकारी स्कूल है, जहां दो बसें हैं, इसमें एक एसी बस है, जो छात्राओं को स्कूल को छोड़ती पहुंचाती है। बस चलाने के लिए ग्रामीण मदद करते हैं। वहीं रकौली अब ऐसा पहला सरकारी स्कूल बन गया जो कि एसी सुविधा से लैस होगा। वहीं घोसी का धरौली माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक खुद से मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति देते हैं। वहीं सदर तहसील का कइया प्राथमिक विद्यालय का परिवेश बेहतर होने के चलते स्थानीय अभिभावकों के बीच वह काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed