फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Business will be ruined by imposition of GST on essential commodities

आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी लगाने से चौपट हो जाएगा व्यापार

Fri, 31 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Business will be ruined by imposition of GST on essential commodities
मऊ। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने आवश्यक वस्तुओं पर जीएएटी लगाने से व्यापार चौपट हो जाने की आशंका जताया है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन भेजकर मांग किया है कि आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी न लगाया जाए। व्यापारी नेताओं ने चिंता जताई है कि आवश्यक वस्तुओं पर लगातार जीएसटी की दरें बढ़ाई जा रही हैं। इससे पूरे देश में व्यापार चौपट होने के कगार पर पहुंच गये हैं। व्यापारी नेताओं ने कहा है कि कपड़ा ,जूता एवं ईट उद्योग पर जीएसटी की दरें 5 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दी गई हैं। व्यापारी नेताओं ने कहा है कि बढ़ी हुई दरों को वापस लिया जाए। आम लोगों के इस्तेमाल में आने वाले फुटवियर, रेडीमेड, कपड़ा आदि पर जीएसटी की दरों को न बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नेताओं ने मांग किया है कि संशोधन करके बढ़ाई गई दरों को वापस लिया जाए। कपड़ा, जूता, ईंट उद्योग पर बढ़ाई गई जीएसटी दररें व्यापारियों को स्वीकार नहीं है। व्यापारी नेताओं ने देश हित में इसे वापस लेने की मांग किया है। व्यापारी नेताओं ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन केंद्रीय वित्त मंत्री को भेजा है। ज्ञापन भेजने वालों में डॉ. रामगोपाल गुप्ता, अजहर कमाल फ़ैजी, अशोक सिंह, कन्हैया जायसवाल, आनंद गुप्ता, हरि शंकर गुप्ता, हाजी अनवर अली, हाजी इफतेखार अहमद, अभिषेक मद्धेशिया, महातम यादव, हबीबुल्ला टांडवी, सुभाष कनौजिया, राम अवध सिंह, श्याम मद्धेशिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed