फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Buses fell short of travel

पर्व के बाद यात्रा को कम पड़ गई बसें, यात्री रहे हलाकान

Wed, 31 Mar 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Buses fell short of travel
मऊ। होली और शबे बरात पर्व बीतने के बाद लोग अपने काम या फिर गंतव्य को रवाना होना शुरू हो गए हैं। इसका परिणाम रहा कि बुधवार को रोडवेज पर यात्रियों की काफी भीड़ थी। यात्रियों की संख्या बढ़ने के चलते मऊ डिपो पर बसें कम पड़ गई। इस दौरान घंटों यात्री बसों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन

होली पर्व बीतने के साथ अब लोग अपने काम पर जाने लगे हैं। इसका परिणाम रहा कि बसों में भीड़ बढ़ रही। होली के तीसरे दिन बुधवार को रोडवेज पर सुबह से यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान बसें कम पड़ गईं। सबसे ज्यादा यात्री गोरखपुर रुट के रोडवेज पर दिखे, कोई भी बस आने पर सभी उसके पीछे भागते नजर आए। इस दौरान रोडवेज परिसर में पूछताछ केंद्र भी यात्रियों को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रहा था। इतना जरूर था कि वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ऊषा सिंह के आदेश पर बार बार यह एनाउंस जरूर हो रहा था कि बाहरी डिपो की बसों के परिचालक अपनी इंट्री डिपो में आकर अवश्य कराएं। लेकिन सड़क पर ही बसें भर जा रही थी। ऐसे में परिचालक डिपो में जाने की जहमत नहीं उठा रहे थे। दूसरे नंबर पर वाराणसी और तीसरे नंबर पर बलिया रुट पर वाहन के लिए यात्रियों की सर्वाधिक भीड़ नजर आई। इस बावत वरिष्ठ केंद्र प्रभारी ऊषा सिंह ने बताया कि बसों के आने और जाने का समय निर्धारित है, लेकिन कदाचित जाम आदि में फंसने से कभी कभार वाहन देर से डिपो पर पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed