{"_id":"64da79045e293bc1b201f824","slug":"bus-crushes-girl-student-death-family-members-block-mau-news-c-295-1-mau1001-1260-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बस ने छात्रा को कुचला, मौत, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बस ने छात्रा को कुचला, मौत, परिजनों ने लगाया जाम
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना / रानीपुर। गद्दोपुर राइस मिल चौराहा के पास निजी बस से दबकर दस साल की छात्रा की मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहंुचे परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। रानीपुर पुलिस ने काफी समझाबुझाकर चक्काजाम समाप्त करवाने की कोशिश की लेकिन परिजनों का आक्रोश थमता न देखकर मुहम्मदाबाद गोहना एसडीएम घटनास्थल पर पहुंचे। उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रानीपुर थाना क्षेत्र के चक भतड़ी गांव निवासी रविंद्रनाथ की दस वर्षीय पुत्री वीरा करहा स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा थी। सोमवार को वह रोज की तरह स्कूल पहुंची। दोपहर में छुट्टी होने के बाद वह पैदल ही घर जा रही थी। करहा स्थित गद्दोपुर राइस मिल के पास मुहम्मदाबाद गोहना की तरफ से चिरैयाकोट की ओर जा रही निजी बस उसे रौंदते हुए चली गई।
घटना को देख आसपास के लोग दौड़े, तब तक चालक बस लेकर भागने लगा। उसका पीछाकर लोगों ने नगपुर चट्टी पर पकड़ लिया। चालक काे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के शव को वहीं पर रखकर जाम लगा दिया। तब तक बच्ची के घरवाले भी पहंुच गए। सूचना पर रानीपुर एसओ प्रमोद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन न मानने पर इसकी सूचना प्रशासन को दी।
सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना एसडीएम हेमंत चौधरी, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डॉ. अजयविक्रम सिंह पहुंचे। जाम कर रहे लोगों को आर्थिक मदद एवं शासन से जो भी मदद हो सकती है, उसे दिलाने का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर करीब ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ, इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।