फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Burn unit could not be started even after nine years due to lack of specialist doctor

Mau News: नौ वर्ष बाद भी विशेषज्ञ डॉक्टर के अभाव में शुरू नहीं हो सकी बर्न यूनिट

Wed, 26 Feb 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Burn unit could not be started even after nine years due to lack of specialist doctor
मऊ। तीन करोड़ की लागत से बनी जिला अस्पताल की बर्न यूनिट नौ वर्ष बाद भी विशेषज्ञ चिकित्सक के अभाव में शुरू नहीं हो सकी है। करोड़ों की लागत से बना भवन बेकार पड़ा है। जिला के अस्पताल के छोटे से कमरे में जलने के मरीजों का उपचार किया जा रहा है। झुलसने के गंभीर मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें वाराणसी रेफर किया जा रहा है। संसाधन न होने से मंगलवार को छह बेड का वार्ड खाली रहा। मानव संसाधन न होने से भवन शो पीस बनकर रह गया है। विभाग की तरफ वर्षों से सिर्फ कागजी कार्रवाई चल रही है। जिला अस्पताल में वर्ष 2016 में तीन करोड़ की लागत से 25 बेड के बने बर्न यूनिट का निर्माण कराया गया था। लेकिन पिछले नौ वर्षों से विशेषज्ञ चिकित्सकों और स्टॉफ की तैनाती न होने के कारण यूनिट का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। यूनिट को शुरू करने के लिए प्लास्टिक सर्जन, दो जनरल सर्जन, तीन ईएमओ, छह स्टाफ नर्स, तीन ड्रेसर, छह मल्टी टास्क वर्कर की आवश्यकता है। कोविड काल में आजमगढ़ से चिकित्सक काे संबंद्ध किया गया था। कोरोना काल में इसे टीकाकरण केंद्र बनाया गया था। इस समय भवन में ताला बंद है। मानव संसाधन न होने से करोड़ों की लागत से बना भवन शो पीस बनकर रह गया है। हालत यह है कि मरीजों के इलाज के लिए जिला अस्पताल के कमरे में छह बेड लगाए गए हैं। मामूली रूप से जले हुए लोगों को भी अलग से कहीं रखने का इंतजाम नहीं है। चिकित्सकों की मानें तो आग में जले लोगों में तेजी से संक्रमण फैलता है, लेकिन इस हकीकत के बाद भी आला अधिकारी सब कुछ ठीक ठाक बता रहे हैं।
विज्ञापन

कोट
जिला अस्पताल में बर्न यूनिट बनाया गया है। बर्न यूनिट में विशेषज्ञ डाक्टर्स और स्टॉफ की तैनाती के मामले में शासन को पत्र भेजा गया है।
डॉ. धनंजय कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक,जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed