{"_id":"5fead0b5cec2d66cbe2a7fe9","slug":"bullies-damaged-ambedkar-statue-in-up-s-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के मऊ में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लगातार तीसरी बार घटना होने से ग्रामीण आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के मऊ में आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, लगातार तीसरी बार घटना होने से ग्रामीण आक्रोशित
Tue, 29 Dec 2020 12:17 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 29 Dec 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला।
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के ढेकवारा गांव में सड़क के किनारे स्थापित भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को दबंगों ने सोमवार की रात में क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी हुई, ग्राम प्रधान के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीण प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा- बुझाकर शांत कराया। साथ ही प्रतिमा की मरम्मत करवाकर और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
दरअसल, ढेकवारा गांव की दलित बस्ती में सड़क के किनारे स्थापित आंबेडकर की प्रतिमा को सोमवार रात में क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह के समय ग्रामीणों ने सूचना दलित बस्ती में फैल गई। आक्रोशित ग्रामीण नेशनल हाइवे-29 जाम करने लगे, तभी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष अजय तिवारी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण पीछे हटने को तैयार नही हुए। मौके पर भारी फोर्स भी पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि लगातार तीसरी बार आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन