फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   built on the Indara-Dohrighat railway line

इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग पर बनेगा स्लोप वाला अंडरपास : सपा सांसद

Sun, 08 Jun 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
built on the Indara-Dohrighat railway line
घोसी के सपा सांसद राजीव राय के प्रयास से इंदारा-दोहरीघाट रेल मार्ग समपार संख्या 14/सी पर स्लोप वाला अंडरपास जल्द ही बनेगा। इससे आस-पास के ग्रामीणों को आए दिन जाम की समस्या से निजात मिलेगी। अंडरपास बनाए जाने की स्वीकृति मिलने से लोगों में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन

इंदारा-दोहरीघाट रेल खंड के बंद समपार संख्या 14/सी पर अंडरपास न होने से लोगों को काफी कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्याओं को सपा सांसद राजीव राय ने पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के महाप्रबंधक सौम्या माथुर को पत्र भेजा था। जवाब मेंं महाप्रबंधक ने लिखा है कि पूर्वोत्तर रेलवे के इंदारा-दोहरीघाट रेल खंड के बंद समपार संख्या 14/सी के बदले अंडर पास बनाए जाने का कार्य स्वीकृत हो गया है। अंडर पास बनाए जाने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। सांसद के प्रयास ने जहां लोगों के बेहतर आवागमन की आस जगी है। लोगों का कहना था कि अंडर पास बनने के बाद से आस-पास के ग्रामीणों को आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed