फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Brother who arrived at his sister's funeral created a ruckus

Mau News: बहन के अंतिम संस्कार में पहुंचे भाई ने किया हंगामा

Sat, 26 Apr 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Brother who arrived at his sister's funeral created a ruckus
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के दरगाह में एक महिला की मौत पर परिजन उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे थे। इस बीच मायके के लोगों ने पहुंचकर न केवल हंगामा किया बल्कि महिला की मौत संदिग्ध बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह निवासी अजय वर्मा की पत्नी श्वेता वर्मा की तबियत खराब होने के बाद परिजनों ने उसे कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान मौत होने के बाद परिजन उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन

तभी अपनी बहन मौत की सूचना मिलने पर मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर निवासी संदीप वर्मा अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे और मौत को संदिग्ध बताकर इसकी सूचना मधुबन पुलिस को दी। संदीप ने बताया कि उसकी बहन की शादी 6 साल पूर्व हुई है, उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन

इस बीच गांव के लोगों के समझाने के बाद कुछ ही देर बाद मायका पक्ष के लोग शांत हो गए। दोनों पक्ष मिल कर पुलिस से पंचनमा कर शव सौंप देने की बात करने लगे। लेकिन पुलिस ने शव को देने से इन्कार कर दिया। विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी का कहना था कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। अभी किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed