{"_id":"674ff3f3294fec46e70de4b7","slug":"brother-in-law-going-to-his-sister-in-laws-tilak-ceremony-dies-in-an-accident-mau-news-c-295-1-mau1001-121184-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: साली के तिलक में जा रहे जीजा की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: साली के तिलक में जा रहे जीजा की हादसे में मौत
विज्ञापन
हलधरपुर/रतनपुरा। हलधरपुर स्थानीय थाना क्षेत्र के थलईपुर के पास तिलक चढ़ाने जा रहे बाइक पर सवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
अरविंद सिंह (42) पुत्र निवासी हुसैनाबाद थाना बांसडीह जनपद बलिया अपने ससुराल इटैली थाना हलधरपुर से कैमरामैन संतोष (31) के साथ बाइक से साली के तिलक समारोह में आजमगढ़ के अतरौलिया जा रहे थे।
जैसे ही दोनों हलधरपुर थाना क्षेत्र के थलईपुर के पास पहुंचे थे कि मऊ की तरफ से जा रहे चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया, जिसमें अरविंद सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कैमरामैन गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने वाहन चालक को पड़कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक और वाहन को थाने ले कर गई।
घायल को जिला अस्पताल भेज शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। मृ़तक को तीन लड़की और एक लड़का है। थाना प्रभारी जगदीश विश्वकर्मा ने बताया कि चालक को हिरासत में लेने के साथ ही वाहन को भी पकड़ा गया है।