फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bring petrol and diesel under GST

पेट्रोल और डीजल जीएसटी के दायरे में लाएं

Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bring petrol and diesel under GST
मऊ। व्यापारियों ने सरकार से पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की गुहार लगाई है। कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई आम जनता को परेशान किए है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डॉ. रामगोपाल गुप्ता ने रौजा स्थित संगठन कार्यालय पर रविवार को हुई बैठक में कहा कि डीजल तथा पेट्रोल व खाद्य तेलों के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि से लोग परेशान हो उठे हैं।
विज्ञापन

खाद्य तेलों में पिछले तीन महीने में 50 से 70 प्रतिशत मूल्य वृद्धि हुई है। कहा कि खाने वाले तेल पर केंद्र सरकार केवल आयात ड्यूटी घटाकर अपनी पीठ थपथपा रही है। यदि महंगाई इसी प्रकार बढ़ती रही तो प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार की 2022 में पुन: वापसी के ख्वाब धरे रह जाएंगे। कहा कि जल्द से जल्द पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे मे लाया जाए जिससे कि महंगाई पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

बैठक में आनंद गुप्ता, अजहर कमाल फ़ैजी, अभिषेक मद्धेशिया, अशोक सिंह, हाजी अनवर अली, हाजी इफ्तिखार अहमद, हबीबुल्ला टांडवी आदि शामिल रहे। उधर, उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों की बैठक रविवार को रौजा बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शहर के विभिन्न व्यापारिक समस्याओं को लेकर व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल 26 अक्तूबर को जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल को ज्ञापन सौपेंगा। इस दौरान जफर अहमद, बृजभूषण गुप्ता, मौलबी इकबाल अहमद, अशरफ, अजय बरनवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed