फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Brij Bhushan Singh said in Mau: 'The allegations against me are a conspiracy, I am ready for the narco test

Wrestlers protest: मऊ में बृजभूषण सिंह का विवादित बयान, 'ये मामला छुआछूत का है, महिला पहलवान रोग लेकर आ गई'

Tue, 23 May 2023 02:20 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 23 May 2023 02:20 PM IST
सार

सांसद बृजभूषण सिंह सोमवार को महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के लिए मऊ पहुंचे। इस बीच एक जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर जो खिलाड़ियों को लेकर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं, उस पर हम अपना नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Brij Bhushan Singh said in Mau: 'The allegations against me are a conspiracy, I am ready for the narco test
बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेरे ऊपर लगे आरोप न केवल बेबुनियाद हैं, बल्कि यह एक सोची समझी साजिश है। मेरे साथ, मेरे ऊपर आरोप लगाने वालों का भी नार्को टेस्ट हो तो यह सच सभी के समक्ष आ जाएगा। यह बातें सोमवार को देवलास मंदिर परिसर में महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सांसद बृजभूषण सिंह ने कहीं।

विज्ञापन

साथ ही बृजभूषण शरण ने ये भी कहा, ये मामला छुआछूत का है।  देवियां (महिला पहलवान) छुआछूत का रोग लेकर आ गई हैं। बृजभूषण ने कहा- जो पहलवान प्रदर्शन कर रहे हैं, वे आज तक ये नहीं बता पाए कि कब-कहां-क्या - क्या हुआ?

विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के देवलास मंदिर परिसर में महाराणा प्रताप की जयंती हिंदू कैलेंडर के हिसाब से सोमवार को मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बृजभूषण शरण सिंह दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: ज्ञानवापी से जुड़े सात मामलों की अब एक साथ होगी सुनवाई, जिला जज की अदालत ने दिया आदेश

सांसद ने सर्वथम देवलास मंदिर स्थित सूर्य कुंड में मत्था टेका इसके बाद परिसर में स्थापित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद सीधे मंच पर पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही क्षत्रिय समाज तथा सिसोदिया समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि देश की आन, बान, शान और स्वाभिमान से क्षत्रिय कुलभूषण महाराणा प्रताप। देश से उन्हें इतना प्यार था कि गुलामी की रोटी के बजाय उन्होंने घास की रोटी खाना मंजूर किया।

 

Brij Bhushan Singh said in Mau: 'The allegations against me are a conspiracy, I am ready for the narco test
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह। - फोटो : amar ujala

इस दौरान उन्होंने युवाओं को नसीहत दी कि किताबों से जुड़िए, तभी समाज हमारा आगे बढ़ेगा। इस बीच एक जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर जो खिलाड़ियों को लेकर अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं, उस पर हम अपना नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। मगर उससे पहले जिन खिलाड़ियों ने आरोप लगाया है, उनका भी टेस्ट पहले होना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से कहा कि पांच जून को सभी लोग अयोध्या पहुंचे। जहां साधु-संत कुछ बातें बताएंगे। उस पर अमल करने की जरूरत है। कार्यक्रम के समापन पर उनके द्वारा कवि स्व. श्यामनरायण पांडेय की पत्नी रमावती पांडेय को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप आज हर वर्ग के लोगों के लिए आदर्श हैं। युवाओं को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है।

इस मौके पर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, आईपीएस अनिल कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, ब्लॉक प्रमुख रानू सिंह, बीनू सिंह,कमलेश सिंह, अशोक सिंह ,मुन्ना सिंह, सूर्य प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

 

 

Brij Bhushan Singh said in Mau: 'The allegations against me are a conspiracy, I am ready for the narco test
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम-सीओ सुरक्षा व्यवस्था में रहे मौजूद

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जहां आयोजक आईपीएस अनिल सिंह और अन्य दिन रात किए हुए थे। वहीं, सोमवार को कार्यक्रम में भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। मुहम्मदाबाद गोहना एसडीएम अवधेश चौहान, सीओ अजय विक्रम सिंह के नेतृत्व में कोतवाल मुहम्मदाबाद गोहना संजय कुमार त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ कार्यक्रम में मुस्तैद दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed