{"_id":"57e02e4f4f1c1b1356a827c4","slug":"boys-and-girls-from-attack-anger","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले से छात्र आैर छात्राओं में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमले से छात्र आैर छात्राओं में गुस्सा
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
भुजौटी स्थित किड्स किंगडम स्कूल में आयोजित श्रद्घांजलि सभा में शहीद हुए जवानों के श्रद्घांजलि अर्पित करते बच्चे और शिक्षक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के उड़ी में सेना के कैंप पर हुए आतंकवादी हमले में भारतीय सेना के 17 जवानों के शहीद होने पर लोग गुस्से में हैं। नगर सहित जिले के स्कूलों, कालेजों में छात्र-छात्राओं ने शोकसभा कर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।
नगर के भुजौटी स्थित केके एस शाखा पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। सभा में सेना के जवानों की भूमिका एवं उनकी बलिदानों के बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। श्रद्धांजलि सभा में 10वीं के बच्चों ने ऐ मेरे वतन के लोगों गीत पर कार्यक्रम पेशकर सभी लोगों को भाव विभोर कर दिया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रधानाचार्या डॉ. ए जहेरा ने आर्मी कैंप पर हुए इस हमले पर शोक प्रकट किया। कहा कि किस प्रकार वे सीमा पर रहकर हमारी रक्षा करते है ताकि हम सुरक्षित जीवन व्यतीत कर सके। कार्यक्रम मे विद्यालय कोऑडिनेटर स्वप्निल ठाकुर ने भी वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रेखा खंडेलवाल, ममता पांडेय, सपना सिंह, खुशबू सिंह, सुप्रिया राय, शैलेश यादव, शशिकांत तिवारी, स्मृति सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
दुबारी संवाददाता के अनुसार जम्मू कश्मीर के आर्मी हेडक्वार्टर में आतंकी हमले में 17 जवानों की की मौत से लोग गुस्से में हैं। क्षेत्र गजियापुर स्थित श्रीराम सुंदर पांडेय सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रांगण में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही घटना की कड़ी निंदा की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय ने कहा कि सरकार को पाकिस्तान को करारा जवाब देना चाहिए। इस दौरान संजय कुमार श्रीवास्तव, अरविंद शर्मा, मनोज सिंह, कपूर पांडेय, दिलीप यादव आदि शामिल रहे।