फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Boycott of work including increase in honorarium and other demands

मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार

Mon, 08 Mar 2021 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Boycott of work including increase in honorarium and other demands
मऊ। आंगनबाड़ी कर्मचारी और सहायिका एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष कंचन राय के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सोमवार को कार्य बहिष्कार किया। कलेक्ट्रेट पहुंची आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को सौंपा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाध्यक्ष कंचन राय ने कहा कि सरकार आश्वासन देकर भी उनकी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। 62 वर्ष से ज्यादा उम्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना पेंशन, ग्रेच्युटी के सेवानिवृत्त किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्यकर्मी का दर्जा देने, सेवानिवृत्त कार्यकर्ताओं पेंशन देने, कार्यकर्ताओं को प्रति माह 18 हजार रुपये तथा सहायिका को नौ हजार रुपये प्रतिमाह देने की मांग की। यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से 1500 सौ रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा के अनुसार तत्काल बढ़ी राशि का भुगतान करने के साथ सेवा नियमावली बनाने, हर वर्ष 500 सौ रुपये तथा 200 रुपये सहायिका कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन संध्या सिंह, हेमलता, सितारा देवी, नंदनी राय, पानमती, पूनम यादव, मंजू तिवारी, शिवानी, सुधा, मीरा शामिल रही।
विज्ञापन

उधर, महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शपरिसर पहुंची। जिला महामंत्री बीना रायने आरोप लगाया कि अपने हकों की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन को नहीं करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी तथा सीडीपीओ द्वारा धरना स्थल पर पहुंचकर दवाब बनाने का प्रयास किया गया। विरोध प्रदर्शन के बाद सेवानिवृत्ती के बाद पेंशन देने, हर 5 साल पर इंक्रीमेंट दिए जाने, कोर्ट में विचाराधीन मामला का निस्तारण न होने तक भर्ती संबंधित विज्ञप्ति वापस लेने की, समस्त बजट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में भेजी जाने, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का रुका हुआ दो माह का मानदेय का भुगतान करने सहित दस मांगों को लेकर ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष किताबननिशा, जिलाध्यक्ष शैलकुमारी सिंह, नूरी कहकशा, ज्ञानती देवी, इशरत जहां, प्रमिला, निकहत परवीन, जेबा, सबीहा, फरहत, बुसरा यासमीन , सीमा दिलशाद आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला महामंत्री बीना राय ने आरोप लगाया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी और सीडीपीओ ने प्रदर्शन नहीं करने के लिए दबाव बनाया गया। उन्होंने सेवानिवृत्त कार्यकर्ताओं को पेंशन देने, हर 5 साल पर इंक्रीमेंट देने, कोर्ट में विचाराधीन मामले का निस्तारण न होने तक भर्ती संबंधित विज्ञप्ति वापस लेने, समस्त बजट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खाते में भेजनेे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं के रुके दो माह के मानदेय का भुगतान करने की मांग की और सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस मौके पर किताबननिशा, शैलकुमारी सिंह, नूरी कहकशा, ज्ञानती देवी, इशरत जहां, प्रमिला, निकहत परवीन, जेबा, सबीहा, फरहत, बुसरा यासमीन, सीमा दिलशाद मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed