{"_id":"6838a6eedd904a04ba086687","slug":"boulder-is-being-installed-on-haahanala-at-a-cost-of-rs-360-crore-mau-news-c-295-1-svns1028-128550-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 3.60 करोड़ से हाहानाला पर लगाया जा रहा बोल्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 3.60 करोड़ से हाहानाला पर लगाया जा रहा बोल्डर
विज्ञापन
मऊ। मानसून सत्र से पूर्व बाढ़ से निपटने की तैयारियां प्रशासन ने शुरू कर दी है। इसीक्रम में मधुबन तहसील के बिंनटोलिया गांव को कटान से बचाने के साथ हाहानाला पर 3.60 करोड़ से बोल्डर लगाया जा रहा है। यह कार्य पूरा करने के लिए बाराबंकी की चार टीमें लगाई गई हैं। सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों का दावा है कि 15 जून तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि सरयू की कटान से तबाह हुए मधुबन तहसील क्षेत्र के विनटोलिया गांव को बचाने की प्रशासनिक कवायद शुरू कर दी गई है। यहां 2.44 करोड़ रुपये के चार बोल्डर ठोकर बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही डैपनर परक्यूराइन का कार्य भी होगा।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने विनटोलिया गांव को बचाने के लिए 2.44 करोड़ जबकि हाहा नाला के लिए 3.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। दोनों जगहों पर बीते 31 मार्च से कार्य शुरू कर दिया गया है। चार टीमें दोनों जगहों पर कार्य कर रही हैं। बताया कि इसको लेकर खुद सिंचाई विभाग पूरे कार्य की माॅनीटरिंग कर रहा है। विनटोलिया पर चार बोल्डर डैपनर का कार्य किया जा रहा है, जिससे नदी के कटान को रोकी जा सके। इसके अलावा परक्यूराइन कार्य भी किया जाएगा।
वहीं हाला नाला भी पूर्व में कट गया था, इससे खतरा था। ऐसे में यहां स्लो पीचिंग का कार्य कराकर नदी को रोका जाएगा। सारे कटानरोधी कार्य 15 जून माह तक पूरे कर लिए जाएंगे। बताते चले कि मधुबन तहसील का विनटोलिया गांव का आधा हिस्सा कटकर सरयू नदी में विलीन हो चुका है।