फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Books lead to success

कामयाबी का मार्ग प्रशस्त करती हैं किताबें

Sat, 08 Feb 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Books lead to success
नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में लगे पुस्तक मेले के समापन पर पुस्तकों का अवलोकन करते डीएम ज्ञान प्र - फोटो : MAU
मऊ। जिला मुख्यालय स्थित डीसीएसके महाविद्यालय परिसर में जिला प्रशासन के सहयोग से लगाए गए प्रथम पुस्तक मेले का समापन जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य की मौजूदगी में शुक्रवार को किया गया। समापन पर औरत की दुनिया, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किताबें हमारी कामयाबी का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि मऊ पुस्तक मेला नई पीढ़ी से साकारात्मक संवाद का जीवंत मंच बन गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि प्रतिदिन समकालीन प्रश्नों पर विमर्श का आयोजन युवाओं से संवाद का आयोजन इसे मऊ के युवाओं का उत्सव बना दिया है। डीएफओ संजय विश्वाल ने कहा कि यहां केलोगों के जनसहयोग से सामुदायिक वानिकी योजना के माध्यम से हरा भरा मऊ का सपना साकार होगा। मुख्य अतिथि डा. अंकुर लाठर ने कहा कि किताबें हमारी जिंदगी की कामयाबी का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एसपी अनुराग आर्य की पत्नी वनिका ने कहा कि स्त्री हिंसा के कारणों की पहचान के लिए तकनीकी युग में भी ज्ञान पुस्तकों के माध्यम से प्राप्त होगा। डीसीएसके महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एके मिश्रा ने कहा किताबें वापस नहीं जा रहीं हैं बल्कि वादा कर रहीं हैं कि हम फिर आएंगें, नई पीढ़ी को ज्ञान से सींचने के लिए। संस्कृतकर्मी राजीव रंजन ने संबोधित किया, बोले साहित्य जीवन दृष्टि देता है। समिति की सचिव श्रीमती रीता रंजन ने कहा कि पुस्तके ज्ञान के मंदिरों में शिक्षा की वाहक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित तारे जमीं पर अभियान के तहत बालमन ने रंगभाषा में आयोजन किया। इसमें कस्तूरबा विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। समापन समारोह का संचालन डा. शर्वेश पांडेय ने तथा अध्यक्षता डा. रूचिका मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डा. रशिका रियाज, डा. सीपी राय, अर्शी कमाल, डा आनंद द्विवेदी सहित सैकड़ों शिक्षक, विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed