{"_id":"9530a280a5438a62af91b4fa068b2d19","slug":"bolero-hit-standing-truck-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में तीन की मौत
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Mon, 01 Jun 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद मऊ के रहने वाले तीन युवकों की सड़क हादसे के दौरान गाजीपुर जिले में मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बड़ौरा मिल के पास शनिवार की देर रात युवकों की बोलेरों सड़क किनारे खड़े ट्रक में भिड़ गई। शवों को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
मऊ कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र निवासी संजय सिंह का पुत्र आकाश विक्रम सिंह (18) एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रानीपुर के मिर्जापुर गांव निवासी रामजस यादव (23 ), इसी गांव के मुकेश राजभर (20 ), आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र के परासी गांव निवासी दिनेश सिंह (18) तथा सराय गोकुल निवासी राहुल यादव (26) के साथ बोलेरो से मरदह के गाई गांव गया था।
लौटते वक्त सभी किसी काम से कासिमाबाद आ गए। यहां से वे मऊ लौट रहे थे। गाड़ी रामजस यादव चला रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे कासिमाबाद के बड़ौरा मिल के पास सामने से आ रहे वाहन की लाइट से रामजस की आंखें चौंधिया र्गइं, जिससे तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से में घुस गई।
विज्ञापन
टक्कर कितनी तेज थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
इस हादसे में आकाश विक्रम सिंह, रामजस और मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों से पूछताछ के बाद उनके परिवार वालों को जानकारी दी।
इसके बाद उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर आकाश विक्रम सिंह के परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। आकाश का शव देखते ही वहां चीख-पुकार मच गई। आकाश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।