फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bolero bends rider, death

बोलेरो ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत

Wed, 22 May 2019 11:02 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 22 May 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
Bolero bends rider, death
car accident - फोटो : अमर उजाला
साइकिल से मऊ जा रहे एक युवक को मंगलवार की देर शाम सिकिटिया ओवरब्रिज के पास बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। वहीं एक अन्य घटना मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार के डुमरी मोड़ पर बुधवार की दोपहर को हुई, जहां  एक खाली ऑटो और सामने से  आ रहे बोलेरो में टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो चालक घायल  हो गया।
विज्ञापन


कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार निवासी धमेंद्र गुप्ता (20) पुत्र पतरू गुप्ता इंदारा बाजार में नाश्ते की दुकान संचालित करता है। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम वह साइकिल से वह किसी काम से मऊ जा रहा था। तभी शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकिटिया ओवरब्रिज के निकट एक बलिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे धर्मेंद्र गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का समाचार मिलते ही उसके परिजन सरकारी अस्पताल पहुंच गए। उधर, घटना के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। बताया जाता है कि   मृतक के परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


फतेहपुर मंडाव संवाददाता के मुताबिक, मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार के डुमरी मोड़ पर बुधवार की दोपहर एक खाली ऑटो और सामने से आ रहे बोलेरो में टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो चालक घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मधुबन थाना क्षेत्र के कमलासागर निवासी अंचल यादव पुत्र राकेश ऑटो लेकर मधुबन से मर्यादपुर बाजार की तरफ आ रहा था। अभी वह क्षेत्र के डुमरी मोड़ के पास पहुंचा था कि बेल्थरारोड की तरफ से आ रहे बोलेरो से आमने सामने टक्कर हो गई, जिसमें चालक अंचल यादव घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को फतेहपुर मंडाव सीएचसी में लाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed