फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Body of a youth found fishing in field, murder charge

Mau News: मछली मारने गए युवक का खेत में मिला शव, हत्या का आरोप

Sat, 15 Nov 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Body of a youth found fishing in field, murder charge
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर के हाथीपुर मुहल्ला स्थित एक खेत में युवक का शव मिलने के बाद श
सरायलंखसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर के हाथीपुर मुहल्ला स्थित एक खेत में एक युवक का शव मिला। युवक की पहचान ताजोपुर निवासी के रूप में हुई। युवक अपने एक साथी के साथ शुक्रवार की शाम मछली मारने निकला था।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने युवक के साथ गए दूसरे युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ताजोपुर निवासी अनिल राजभर (30) पुत्र स्व. श्रीपत राजभर मछली मारकर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के बड़े भाई सुनिल ने बताया कि अनिल रोज भोजन करने के बाद मुहल्ले के ताजोपुर नाला पर मछली मारता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की देर शाम वह रोज की तरह अपने एक साथी के साथ गया हुआ था, लेकिन देर रात वापस नहीं लौटा तो उसके परिजन उसकी खोजबीन करने निकले। काफी तलाश के बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने मुहल्ले के हाथीपुर के पास एक खेत में नीम के पेड़ के पास एक युवक का शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। उधर, शव मिलने पर अनिल के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और उसकी पहचान की।
सुनिल ने बताया कि उसके भाई की हत्या की गई है, क्योंकि उसके सिर और पैर और शरीर के दूसरे हिस्से में चोटें लगी हैं। वहीं मृतक की पत्नी ने अनिल के साथ गए युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।

इस बाबत एसपी इलामारन जी ने बताया कि मामला संज्ञान में है, फारेसिंक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले में साक्ष्य एकत्र किया है। फिलहाल पुलिस अभी कई बिंदुओं पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed