फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Board answer sheets will be evaluated at six centers

बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का छह केंद्रों पर होगा मूल्यांकन

Sat, 08 Feb 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Board answer sheets will be evaluated at six centers
मऊ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य छह केंद्रों पर होगा। इस वर्ष मूल्यांकन केंद्रों में इजाफा करते हुए दो केंद्रों से बढ़ाकर छह करने का निर्णय लिया गया है, ताकि मूल्यांकन कार्य जल्द पूरा हो सके। मूल्यांकन कार्य सीसी कैमरे की निगरानी में होगा। जिसकी ऑनलाइन मानीटरिंग की जाएगी। इसका प्रस्ताव भी डीआईओएस ने बोर्ड को बनाकर भेज दिया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर छह मार्च तक चलेगी। इसके बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। गत वर्ष बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। कम मूल्यांकन केंद्र होने क े चलते तय समय सीमा से देर तक मूल्यांकन कार्य चलता था। इस बार शासन ने एक सप्ताह में बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य निपटाए जाने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

शासन के आदेश के क्रम में विभाग की तरफ से इस वर्ष छह मूल्यांकन केंद्रों का प्रस्ताव भेज दिया गया है। बनाए गए मूल्यांकन केंद्रों पर नजर डाला जाए तो नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कालेज, एएल नोमानी इंटर कॉलेज, मुस्लिम इंटर कालेज, जीवन राम इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, शहीद इंटर कालेज मधुबन शामिल हैं। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में होगा। इसकी मानीटरिंग जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बने कंट्रोल रुम के साथ ही निदेशालय के अधिकारी भी आनलाइन मानीटरिंग करेंगे। अधिकारियों की मानें तो मूल्यांकन केंद्रों की अधिक संख्या होने से शासन की तरफ से समय सीमा निर्धारित समय सीमा के पूर्व ही मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि मूल्यांकन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ होगा। छह मूल्यांकन केंद्रों को बनाए जाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed