फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Bloody struggle for land dispute in mau two younger brother killed older brother Police In Search Of Accused

मऊ में जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, छोटे भाइयों ने बड़े भाई को पीट-पीट कर मार डाला

Fri, 04 Jun 2021 10:44 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 04 Jun 2021 10:44 AM IST
सार

मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। इस घटनाक्रम में एक युवक की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन
Bloody struggle for land dispute in mau two younger brother killed older brother  Police In Search Of Accused
पुलिस। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की हत्या उसके ही सगे और चचेरे भाई ने कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर घर छोड़ कर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जमीन को लेकर खूनी संघर्ष की ये घटना घोसी कोतवाली के अहमदपुर असना गांव की है।
विज्ञापन


गांव निवासी रामानंद यादव (48)और रामाकांत यादव सगे भाई हैं। दोनों के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है। इसके चलते दोनों अलग रहते हैं। बताया जाता है रामाकांत का साथ उसका चचेरा भाई वीरेंद्र यादव देता है। इसके चलते रामाकांत चचेरे भाई वीरेंद्र के साथ ही रहता है। जमीन के टुकड़े को लेकर रामानंद और रामाकांत के बीच पहले भी कईं बार विवाद भी हो चुका है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह दोनों भाइयों के बीच इसी को लेकर फिर से कहासुनी हुई। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद इतना गहरा गया कि दोनों मारपीट करने लगे। इस दौरान वीरेंद्र ने रामाकांत का साथ दिया। परिणामस्वरूप रामाकांत ने बड़े भाई रामानंद यादव को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद रामानंद और वीरेंद्र घर से फरार हो गए। जबकि घायल को उसके परिवार के लोग अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने रामानंद को मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed