फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BLO honored for increasing women voting percentage

Mau News: महिला मतदान प्रतिशत में वृद्धि किए जाने पर बीएलओ सम्मानित

Fri, 12 Jul 2024 05:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
BLO honored for increasing women voting percentage
लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2019 के सापेक्ष 2024 में महिला मतदान प्रतिशत में वृद्धि किए जाने पर संबंधित बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की तरफ से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बताया कि मधुबन लोकसभा- 2019 में महिला मतदान का प्रतिशत 65.09 रहा जो लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 में महिला मतदान बढ़कर 77.05 प्रतिशत होने पर बूथ संख्या 36 कंपोजिट विद्यालय मुजारबुजुर्ग बड़रांव से अवधेश यादव सहायक अध्यापक, बूथ संख्या 118 कंपोजिट विद्यालय पतनई बुजुर्ग दोहरीघाट से अभय राव सहायक अध्यापक, बूथ संख्या 275 प्राथमिक विद्यालय अहिरूपुर मधुबन से श्याम विलास सफाई कर्मचारी, बूथ संख्या 168 कंपोजिट विद्यालय जमुनीपुर दोहरीघाट से विजय पांडेय शिक्षा मित्र, बूथ संख्या 90 प्राथमिक विद्यालय लामी दोहरीघाट से अलाउद्दीन सहायक अध्यापक, बूथ संख्या 319 प्राथमिक विद्यालय आलापुर दोहरीघाट से शिलावती देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। घोसी लोकसभा 2019 में महिला प्रतिशत 76.35 जो लोकसभा 2024 में महिला प्रतिशत बढ़कर 81.06 होने पर बूथ संख्या 185 प्राथमिक विद्यालय खूनशेखपुर से गोविंदराम शिक्षामित्र, बूथ संख्या 411 प्राथमिक विद्यालय यूसुफपुर कोपागंज से पुष्पांजली शिक्षामित्र, बूथ संख्या 166 प्राथमिक विद्यालय दादनपुर अहिरौली से नागेंद्र कुमार यादव सहायक अध्यापक, बूथ संख्या 184 प्राथमिक विद्यालय जोगीवीर बलुआ से अनिल कुमार राय सहायक अध्यापक, बूथ संख्या 93 इंग्लिश मीडियम प्राथमिक स्कूल भटौली वैश्य-1 से बंशीधर त्रिपाठी सहायक अध्यापक, बूथ संख्या 89 प्राथमिक विद्यालय कंधेली से रामनयन सहायक अध्यापक को सम्मानित किया गया। मुहम्मदाबाद गोहना लोकसभा- 2019 में महिला मतदान प्रतिशत 57.73 जो लोकसभा 2024 में महिला मतदान प्रतिशत बढ़कर 80.29 होने पर बूथ संख्या 135 प्राथमिक विद्यालय बसारतपुर मुहम्मदाबाद से सुभाष प्रजापति शिक्षामित्र, बूथ संख्या 336 प्राथमिक विद्यालय अबदोपुर मुहम्मदाबाद से रघुवंश कुशवाह सहायक अध्यापक, बूथ संख्या 200 प्राथमिक विद्यालय चौहान बस्ती सुरहूरपुर मुहम्मदाबाद से संगीता चौहान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बूथ संख्या 90 मदरसा मंबाउल ओलूम खैराबाद से शीला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बूथ संख्या 41 प्राथमिक विद्यालय भोपतपुर भादवा मुहम्मदाबाद से अजय कुमार सहायक अध्यापक, बूथ संख्या 158 चंद्रजीत यादव किसान पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुर से बाला विश्वकर्मा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार सदर में लोकसभा 2019 में महिला मतदान प्रतिशत 71.92 जो लोकसभा 2024 में महिला मतदान प्रतिशत बढ़कर 74.78 होने पर बूथ संख्या 389 प्राथमिक विद्यालय हलधरपुर से राम भवन प्रसाद सहायक अध्यापक, बूथ संख्या 441 प्राथमिक विद्यालय समनपुर से प्रदीप मिश्रा सहायक अध्यापक, बूथ संख्या 25 कंपोजिट विद्यालय मंसडी से नीलू कन्नौजिया सहायक अध्यापक, बूथ संख्या 387 कंपोजिट विद्यालय ढोलवन से इंजामामुलहक सहायक अध्यापक, बूथ संख्या 421 प्राथमिक विद्यालय कोहिनिया से अरुण कुमार यादव सहायक अध्यापक एवं बूथ संख्या 469 खोहिया ब्रह्मस्थान पंचायत भवन से उमाशंकर राम सहायक अध्यापक को लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2019 के सापेक्ष 2024 में महिला मतदान प्रतिशत में वृद्धि किए जाने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed