फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Blew thousands of rupees by changing ATM card

एटीएम कार्ड बदलकर हजारों रुपये उड़ाए

Tue, 29 Dec 2020 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Blew thousands of rupees by changing ATM card
फतेहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया निवासी युवक ने मंगलवार को अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। तहरीर में पीड़ित ने आरोपी द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 91 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया। पुलिस तहरीर मिलने पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

सौंपी तहरीर में रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ीपुर खिरिया गांव निवासी इरशाद अहमद ने बताया कि बीते 22 दिसंबर को वह मर्यादपुर स्थित एक बैंक के एटीएम पर खाते से रुपया निकालने गया था। दो बार एटीएम से प्रयास करने पर भी रुपये न निकलने पर पहले से मौजूद दो युवकों ने उसकी मदद का झांसा देकर उसका एटीएम बदल दिया। दो दिन बाद उसके मोबाइल में 91 हजार रुपया निकालने का मैसेज मिलने पर उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी हुई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर अज्ञात युवकों के विरुद्ध तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed