फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP workers took out tricolor march

Mau News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Wed, 13 Aug 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
BJP workers took out tricolor march
तिरंगा यात्रा - फोटो : संवाद
बलिदानियों को श्रद्धांजलि दे निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुहम्मदाबादगोहना। तहसील क्षेत्र के खुरहट बाजार में मंगलवार को मंडल अध्यक्ष अर्पित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकली। यात्रा खुरहट भटौली मोड़ से रानीपुर मोड़ होते हुए फिर गंतव्य तक जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। रैली में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना दुबे, समाजसेवी ज्योति सिंह, सुमित राय, धर्मवीर सिंह, अभिषेक राय, अजीत राय आदि शामिल थे।

करहां। भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्थानीय बाजार से बाइक तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा शमशाबाद, दरौरा, गद्दोपुर, करहां, रसूलपुर, जमुई, टड़वा, सुरहुरपुर होते हुए मुहम्मदाबादगोहना कस्बे के शहीद चौराहे पर पहुंची। वहां गगनभेदी उद्घोष के बीच शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुनः वापस आई।इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष करहां, दया प्रकाश तोमर, हरवंश सरोज, रमेश मौर्य, आदित्य सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन



रतनपुरा। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ तिरंगा लराते हुए रतनपुरा रेलवे स्टेशन परिसर से तिरंगा यात्रा रवाना हुई। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर से शहीद चौक और पश्चिमी छोर के क्रॉसिंग पर स्थित शहीद चौक से संपूर्ण बाजार का भ्रमण करते हुए स्थानीय ब्लॉक परिसर में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव दीपू, परमात्मा सिंह, संतोष कुमार सिंह, संतू,पवन कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वलीदपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुहम्मदाबादगोहना ब्लॉक से पूर्व भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज के नेतृत्व में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकली। यह तिरंगा यात्रा ब्लॉक मुख्यालय से प्रारंभ होकर सब्जी मंडी, कैलेंडर तिरहा, मुख्य बाजार से होता हुआ शहीद चौक पर पहुंची। शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर पूनम सरोज ने कहा कि तिरंगा स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति का प्रतीक है। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और नागरिकों को देश की एकता का संदेश देना है। तिरंगा यात्रा में ब्लॉक प्रमुख रानु सिंह, जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, प्रांतीय परिषद सदस्य छोटू प्रसाद, रामशरण चौहान, जनार्दन शर्मा, संतोष सिंह, राहुल सिंह, अंकित सरोज, आदि शामिल रहे।


घोसी।हर घर तिरंगा अभियान के तहत सर्वोदय पीजी कॉलेज की प्राचार्या प्रोफेसर वंदना पांडेय के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाला। तिरंगा यात्रा घोसी के विभिन्न स्थानों का भ्रमण करते हुए कॉलेज परिसर में आकर सभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर डॉ. अमरजीत, डॉ. संजय कुमार राय, डॉ. नवनीत उपाध्याय, डॉ. धनंजय शर्मा, संतोष कुमार राय आदि शामिल थे।




इंदारा। हर घर तिरंगा अभियान निजी स्कूल के बच्चों ने मंगलवार को गाजे बाजे के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। प्रधानाचार्य फादर धर्म किशोर मार्को के नेतृत्व में विद्यालय के प्रांगण से निकलकर यात्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लक्ष्मी नगर चौराहा, आजाद रोड, इंदारा बाजार दूसरा यात्रा राम स्वरूप पोखरे से निकलकर अदरी बाजार होते हुए मन्नत वाली माता मंदिर का भ्रमण कर विद्यालय परिसर में वापस आकर समाप्त हुई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, चंदन गुप्ता, रघुवीर राजभर, प्रिशं गुप्ता, किशोर मार्को, सिस्टर प्रेमा, हरिश्चन्द्र कुमार,आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed