फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP's goal is progress of society and nation: Arvind Sharma

भाजपा का लक्ष्य समाज व राष्ट्र की उन्नति ः अरविंद शर्मा

Tue, 26 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
BJP's goal is progress of society and nation: Arvind Sharma
दोहरीघाट (मऊ)। प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े रहे पूर्व आईएएस और वर्तमान में उप्र भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा का आजमगढ़ से देवरिया जाते समय कल देर रात दोहरीघाट प्रथम आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कस्बा स्थिति पार्टी कार्यालय पर फूल मालाओं से लाद कर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र से जुटे कार्यकर्ताओं के बीच प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा एक परिवार है, यहां सब लोग एक समान है। यहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय धर्म और संस्कृति को जीवन्त बनाने के लिए भाजपा जरूरी है। यही एक ऐसी पार्टी है जो जाति धर्म से ऊपर सर्व समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा का लक्ष्य समाज और राष्ट्र की प्रगति है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय रजनीकांत मौर्या, शिवप्रकाश उपाध्याय, चंद्रभान चौहान, विनय राय, अवधेश राय, राहुल राय, गुलाब चंद्र गुप्त, पप्पू गुप्ता, श्रीकांत श्रीवास्तव, संजय चौहान, आदर्श राय, सुरेश पटवा, मोती भारती, गिरीश राय,रामप्रसाद सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed