{"_id":"614a203e8ebc3e68a66db5c7","slug":"bjp-is-a-party-of-rhetoric-has-not-done-anything-in-four-and-a-half-years-pradeep-tiwari-mau-news-vns6129443133","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जुमलों वाली पार्टी है, साढ़े चार साल में कुछ नहीं किया- प्रदीप तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जुमलों वाली पार्टी है, साढ़े चार साल में कुछ नहीं किया- प्रदीप तिवारी
विज्ञापन
मऊ। राष्ट्रीय लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने मंगलवार को सपा कार्यालय पर आयोजित प्रस वार्ता में कहा कि भाजपा सिर्फ जुमलों वाली पार्टी है। भाजपा सरकार ने बीते साढ़े चार साल के अपने शासन काल में सिर्फ नफरत फैलाने के अलावा कोई कार्य नहीं किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस का लोकार्पण भी नहीं हुआ और उसमें दरारें पड़ने लगीं। प्रदेश सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच दुर्भावना बढ़ाने और भोली भाली जनता को छलने का काम किया है।
कहा कि सपा शासन में हुए कार्यों को अपना बताकर दुष्प्रचार करने वाले सीएम शायद नहीं समझते कि जनता उनकी असलियत जान चुकी है। अब उनके भुलावे में नहीं आने वाली है। कहा कि आने वाले चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनने जा रही है। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि योगी की सरकार में अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। बेटी बढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ का छद्म नारा देने वाली भाजपा के शासन काल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। रेप और हत्या की घटनाओं में वृद्धि हुई है।
कहा किसानों, नौजवानों, बुनकरों के हितों के विरुद्ध इस सरकार ने काम किया है। व्यापार और नौकरी करने वाले लोग इस सरकार के शासन में त्रस्त हैं। बेटियों पर अत्याचार बढ़े हैं। जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनावों में प्रदेश में सत्ता के इशारे पर प्रशासनिक गुंडई को प्रदेश की जनता ने देखा है।लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि खाद मांग रहे किसानों और नौकरी मांग रहे नौजवानों को बर्बरता से पीटा जा रहा है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों ने जनता की कमर तोड़ दी है। सरकारी संपत्तियों को बेंचा जा रहा है। कोरोना संकट काल में बीमार जनता को उनके हाल पर छोड़ दिया गया। उन्हें न तो अस्पतालों में बेड मिले, न आक्सीजन और न ही दवाइयां। महानगरों से पलायन कर रहे मजदूरों को रास्ते में मरने के लिए छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
कहा कि गरीबों को सरकार सिर्फ पांच किलो अनाज दे रही है। पांच किलो अनाज कितने दिन गरीबों का परिवार खाऐगा। बेरोजगारों को रोजगार देने की सरकार की कोई योजना नहीं है। नौकरी कर रहे युवाओं की नौकरी छीनी जा रही है। पुलिस के सामने गुंडे असलहे लहराकर गरीबों को पीट रहे हैं। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। एक सवाल के जवाब में तिवारी ने कहा कि सदर विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी उतारने अथवा मुख्तार को समर्थन देने के बारे में पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। विधान सभा चुनाव में छोटे दलों से समझौता करने की रणनीति भी शीर्ष नेतृत्व ही तय करेगा। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव , पूर्व विधायक उमेश चंद पांडेय, जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी सहित सपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।