फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   BJP cheating Backwards

पिछड़ों को धोखा दे रही भाजपा

Tue, 20 Sep 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला /मऊ Updated Tue, 20 Sep 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
BJP cheating Backwards
सम्मेलन को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर।
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा पिछड़ों को धोखा दे रही है। राजभरों का वोट लेने के लिए उसने भासपा के ओमप्रकाश राजभर के साथ समझौता किया है। कहा कि भाजपा-भासपा की इस साजिश को जनता समझ चुकी है। प्रदेश में बसपा की सरकार बनाना तय है। डॉ. भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलकर बसपा ही सभी को सामाजिक न्याय दिला सकती है। वे मंगलवार को रेलवे मैदान में आयोजित बहुजन समाज पार्टी के सामाजिक भाईचारा बनाओ सम्मेलन में बोल रहे थे। 
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर प्रहार करते हुए कहा कि सपा शासन में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। चाचा-भतीजा के बीच रार चल रही है।

 

पार्टी नेता पारिवारिक कलह से परेशान हैं। दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी जनता से किए गए वादों को भुला चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से जो वादे किए थे वे पूरे नहीं हुए। इससे जनता का उनसे मोहभंग हो चुका है। कहा कि देश की सीमाएं असुरक्षित होती जा रही हैं। आज सीमा पर देश के जवान मारे जा रहे हैं। चुनाव के पहले 56 इंच के सीने की बात कहकर जनता को बरगलाने वालों के मुंह से अब कोई बात नहीं निकल रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधानसभाध्यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाना है जो जनता के वोटों को किसी से मिलकर बेचने का काम करते हैं।

विज्ञापन

 

कहा कि पिछड़ों को हमेशा से ही छलने का काम किया गया है। कहा कि बसपा को कमजोर करने की साजिश करने वाले खुद ही धराशाई हो जाएंगे।  पूर्व सांसद सालिम अंसारी ने कहा कि प्रदेश में बसपा की सरकार   बनने के बाद ही कानून व्यवस्था मजबूत होगी।कार्यक्रम को डॉ. मदन राम, करुणाकांत मौर्य, हरिश्चंद्र गौतम, वीरेंद्र चौहान, रामचंद्र गौतम, विधायक उमाशंकर, विधायक उमेशचंद पांडेय, गुड्डू जमाली ने संबोधित किया।  सदर प्रत्याशी मनोज राय, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार, भीम राजभर, मिट्ठू राजभर आदि शामिल रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed